Coronavirus की वजह से देश में आज संक्रमितों की संख्या पहुंची 31 लाख पार, 23 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक
नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस मामलों की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत ने सोमवार को 61,408 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए। इस तरह से देश में संक्रमितों की संख्या 31 लाख पार हो गई है। देश का कुल कोरोना वायरस काउंट 31,06,349 तक पहुंच गया है। हालांकि 23,38,036 मरीज होकर ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 836 नई मौतों के साथ यहां पर मृतकों का आंकड़ा 57,542 पहुंच गया है। देश में कोरोना वायरस के मामलों की वजह से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है।देश में रिकवरी काफी तेजी से बढ़ रहा
महाराष्ट्र में 1,71,859 सक्रिय मामले हैं वहीं इसके बाद देश में सबसे अधिक आंध्र प्रदेश में 89,742 सक्रिय मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 23 अगस्त को 6,09,917 नमूनों का परीक्षण किया गया, जबकि अब तक कुल 3,59,02,137 नमूनों का परीक्षण किया गया है। देश में रिकवरी काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस समय रिकवरी रेट 74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 57,468 मरीज रिकवर हुए। कोविड-19 से सबसे कम मृत्यु दर
बता दें कि बीते शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि कि बेशकर भारत में कोरोना वायरस से भले ही 29 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हो लेकिन रमीज ठीक भी तेजी से हो रहे हैं। भारत में कोविड 19 की वजह से सबसे कम मृत्यु दर है, यह संभवत दुनिया में सबसे अच्छा रिकवरी रेट है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगले 4-5 महीनों में एक कोविड-19 वैक्सीन के आने की पूरी संभावना नजर आ रही है।
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | एक्टिव केस | स्वस्थ | मौत |
अंडमान और निकोबार द्वीप | 864 | 1963 | 33 |
आंध्र प्रदेश | 89742 | 260087 | 3282 |
अरुणाचल प्रदेश | 961 | 2297 | 5 |
असम | 19598 | 70900 | 242 |
बिहार | 23111 | 98325 | 511 |
चंडीगढ़ | 1389 | 1492 | 37 |
छत्तीसगढ़ | 7790 | 12931 | 197 |
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू | 406 | 1753 | 2 |
दिल्ली | 11778 | 145388 | 4300 |
गोवा | 3383 | 10472 | 144 |
गुजरात | 14517 | 69212 | 2895 |
हरियाणा | 8961 | 44822 | 603 |
हिमाचल प्रदेश | 1511 | 3461 | 29 |
जम्मू और कश्मीर | 7198 | 24832 | 617 |
झारखंड | 9736 | 19629 | 312 |
कर्नाटक | 83567 | 189564 | 4683 |
केरल | 20394 | 37645 | 223 |
लद्दाख | 765 | 1491 | 23 |
मध्य प्रदेश | 11510 | 40390 | 1229 |
महाराष्ट्र | 171859 | 488271 | 22253 |
मणिपुर | 1608 | 3616 | 22 |
मेघालय | 1133 | 776 | 8 |
मिजोरम | 459 | 459 | 0 |
नागालैंड | 1383 | 2294 | 9 |
ओड़िशा | 23715 | 54406 | 409 |
पुद्दुचेरी | 3706 | 6657 | 159 |
पंजाब | 14165 | 26528 | 1086 |
राजस्थान | 14330 | 55324 | 955 |
सिक्किम | 529 | 871 | 3 |
तमिलनाडु | 53541 | 319327 | 6517 |
तेलंगाना | 22919 | 82411 | 761 |
त्रिपुरा | 2488 | 6341 | 73 |
उत्तराखंड | 4444 | 10480 | 200 |
उत्तर प्रदेश | 49242 | 135613 | 2926 |
पश्चिम बंगाल | 28069 | 108007 | 2794 |
कुल मामले | 710771 | 2338035 | 57542 |