- जलभराव से प्रभावित होने वाले इलाकों में प्लास्टिक मिक्स सड़क बनाएगा निगम

LUCKNOW

जलभराव से न तो निगम की सड़कें खराब होंगी न ही बदहाल सड़कों के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि जलभराव की मार से अपनी सड़कों को बचाने के लिए निगम प्रशासन की ओर से प्लास्टिक मिक्स सड़क बनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत सबसे पहले ऐसे एरिया से होगी, जहां बारिश के बाद जलभराव की समस्या सामने आती है। निगम की ओर से इस दिशा में प्लानिंग बनाने का काम भी शुरू हो गया है।

13 मीट्रिक टन प्लास्टिक

निगम प्रशासन की ओर से पिछले एक माह से प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। डेली अभियान में प्लास्टिक/ पॉलीथिन जब्त करने के साथ ही स्पॉट फाइन किया जा रहा है। अभी तक निगम के पास करीब 13 मीट्रिक टन प्लास्टिक/ पॉलीथिन का स्टॉक हो चुका है। भारी भरकम स्टॉक होने से निगम प्रशासन ने इनके निस्तारण की कवायद शुरू कर दी थी। जिसके बाद ही निगम की ओर से प्लास्टिक मिक्स सड़क परफोकस किया गया है।

चिन्हित किए जा रहे प्वाइंट

निगम की ओर से नए सिरे से ऐसे प्वाइंट चिन्हित किए जा रहे हैं, जहां जलभराव की समस्या आती है। साथ ही निगम प्रशासन ऐसी सड़कों का भी सर्वे करा रहा है, जो जलभराव से क्षतिग्रस्त हुई हैं। लिस्ट तैयार होते ही प्लास्टिक मिक्स सड़कों के निमर्1ाण शुरू किया जाएगा।

एलडीए को भी प्लास्टिक

निगम प्रशासन की ओर से एलडीए को भी प्लास्टिक देने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में निगम और एलडीए प्रशासन के बीच वार्ता हो चुकी है। जल्द ही जब्त प्लास्टिक की एक खेप एलडीए को भेजी जाएगी।

30 प्रतिशत रेट होंगे कम

निगम प्रशासन की माने तो सड़क निर्माण में प्लास्टिक यूज होने से उसकी लागत में भी काफी कमी आएगी। एक अनुमान के मुताबिक सड़क निर्माण की लागत में करीब 40 प्रतिशत की कमी आएगी।

लंबे समय से कवायद

निगम प्रशासन की ओर से इस दिशा में लंबे समय से कवायद की जा रही थी लेकिन फाइनल निर्णय नहीं हो पा रहा था। प्लास्टिक के बढ़ते स्टॉक को देखते हुए अंतत: निगम प्रशासन को इस दिशा में निर्णय लेना पड़ा।

जलभराव से प्रभावित इलाकों में सड़क निर्माण में प्लास्टिक का यूज किया जाएगा। जिससे पानी की मार से सड़क सुरक्षित रहेगी।

डॉ। इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive