भारत में फैल रहे कोरोना वायरस के चलते टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने खुद को पत्नी संग घर में कैद कर लिया है। यही नहीं कोहली ने वीडियो संदेश जारी फैंस से भी घर में रहने की सलाह दी है।

नई दिल्ली (एएनआई)। कोरोनो वायरस महामारी के खिलाफ एहतियात के तौर पर, भारत के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को सभी को अपनी सुरक्षा के लिए घर पर रहने के लिए कहा। विराट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें उन्होंने अनुष्का के साथ अपने फैंस से आवश्यक सावधानी बरतने के लिए कहा।

वीडियो मैसेज में कोहली-अनुष्का ने ये कहा

अनुष्का कहती हैं, "हम जानते हैं कि हम सभी बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं, और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने का एकमात्र तरीका एक साथ घर में रहकर है, हम अपनी सुरक्षा के लिए और दूसरों के लिए भी घर पर रह रहे हैं और आपको भी इसे रोकने के लिए भी करना चाहिए।आइए हम इसे और सभी के लिए सेल्फ आइसोलेट के द्वारा सुरक्षित करें। घर पर रहें और स्वस्थ रहें।' विराट कोहली ने पोस्ट को रीट्वीट किया और कहा: "समय की आवश्यकता को देखते हुए सरकार के निर्देशों का पूरी तरह से सम्मान और पालन करना है। घर पर रहें। सुरक्षित रहें। स्वस्थ रहें"। गुरुवार को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से भी अपील की थी कि वे जनता कर्फ्यू का पालन करें।

View this post on Instagram

The need of the hour is to absolutely respect and follow the government's directive. Stay home. Stay safe. Stay healthy. 🙏🏻 ・ #Repost @anushkasharma Stay Home. Stay Safe. Stay Healthy. 🙏🏻

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Mar 19, 2020 at 9:49pm PDT

22 मार्च को जनता कर्फ्यू

पीएम मोदी ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए कहा, 'यह एक सार्वजनिक कर्फ्यू है। जनता के लिए जनता कर्फ्यू का मतलब है, जनता द्वारा अपने दम पर लगाया गया कर्फ्यू। प्रत्येक नागरिक को इस रविवार 22 मार्च को सुबह 7 से 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए"। भारत में कोविड-19 के सकारात्मक मामलों की कुल संख्या 195 है, जिसमें 32 विदेशी शामिल हैं। दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में पांच मौतें भी हो चुकी हैं। बता दें विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को कोविड-19 के प्रकोप को महामारी घोषित किया। दुनिया भर में कोरोनवायरस से 240,000 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें 9,800 से अधिक लोग मारे गए हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari