विरोध प्रदर्शन के बाद भूख हड़ताल जारी, कार्रवाई की मांग

लोगों में आक्रोश आस पास के ग्रामीण भी हो रहे लामबंद

DERAWA :

जेठवारा थाना क्षेत्र के कानूपुर नगरिया गांव में शुक्रवार को

असमाजिक तत्वों ने हनुमानजी की प्रतिमा तोड़ दिया। जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए। शनिवार को रेखा ओझा की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी व तोड़ी गई मूर्ति को पुन: स्थापित कराने की मांग को लेकर लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए।

नई प्रतिमा रखवाने की मांग

विहिप के न्याय पंचायत अध्यक्ष अवधनरेश व प्रमुख विजय मिश्र का समर्थन करते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जेठवारा चंद्रबली यादव नई प्रतिमा रखवाएं जाने की बात कही, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। साथ ही जल्द से जल्द मामले की जांच कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा उन पर रासुका और गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बताएं नाम और पाएं पांच हजार

इस पर विहिप न्यायपंचायत अध्यक्ष अवध नरेश सिंह ने ग्रामीणों से कहा की मूर्ति तोड़ने वाले अराजक तत्वों का नाम बताने वाले को पांच हजार रुपये का नकद इनाम दिए जाने की घोषणा की। मुख्य रूप से जगदीश नारायण शुक्ल, राम सिंह, संतोष ओझा,च्बच्चा ओझा, मनीष सेन, मीडिया प्रभारी संजीत अधिकारी,रवि मिश्र, ज्ञानेंद्र पांडेय,सुनील गुप्ता, भोले सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive