छुट्टियां ये नाम सुनते ही हम सब के जहन में सुकून आराम और मस्‍ती की तस्‍वीर उभर आती है। कर इंसान काम के समय भरपूर मेहनत करने के बाद एक शानदार छुट्टी तो चाहता ही है। फैंस के फेवरेट क्रिकेट स्‍टार्स भी कोई एक्‍सेप्‍शन नहीं हैं और वो भी पूरे सीजन जम कर खेलने के बाद अपने मनपसंद डेस्‍टिनेशन पर छुट्टियों की तमन्‍ना करते हैं। तो आइये जानें कि वेकेशन पर कहां जाना पसंद करते हें हमारे क्रिकेट के स्‍टार।

अजिंक्य रहाणें को भाता है बाली

बाली इंडोनेशिया का एक द्वीप प्रान्त है। यह जावा के पूर्व में स्थित है। अगुंग पर्वत और ज्वालामुखी बतुर पर्वत दो ऊंची चोटियां हैं। यहां की 90 प्रतिशत आबादी हिन्दू धर्म में आस्था रखती है। यह एशिया और विश्व का प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां की आर्ट, संगीत, नृत्य और मन्दिर बेहद लोकप्रिय हैं। देनपसार नगर बाली की राजधानी है। उबुद मध्य बाली में नगर है।

गौतम गंभीर की पसंद मालद्वीव
मालदीव द्वीप समूह यानि मालदीव गणराज्य, हिंद महासागर में स्थित एक कई द्वीपों से मिल कर बना देश है जिसमें मिनिकॉय आईलैंड और चागोस अर्किपेलेगो के बीच 26 प्रवाल द्वीपों की एक दोहरी चेन शामिल है। यह श्री लंका की दक्षिण-पश्चिमी दिशा से करीब सात सौ किलोमीटर पर स्थित है। मालदीव लगभग 90,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है। इस द्वीप में 1,192 टापू हैं, जिसमें से 200 पर बस्ती है। मालदीव गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है माले।

छुट्टी पर शिखर धवन की पसंद है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप का एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी। यानि ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है।

उमेश यादव जाते हैं पेरिस
पेरिस फ़्रांस का सबसे बड़ा नगर और उसकी राजधानी है। इसे दुनिया के सबसे सुन्दर नगरों में से एक और पूरी दुनिया की फ़ैशन और ग्लैमर की राजधानी माना जाता है। यहीं पर वर्ल्ड फेमस आइफ़िल टावर स्थित है।

स्कॉटलैंड जाना अच्छा लगता है राहुल द्रविड़ को
स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश और ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह एक पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल 78,850 वर्ग किमी है। यहां की राजधानी एडिनबरा है और ग्लासगो यहाँ का सबसे बडा शहर है। स्कॉटलैण्ड के पूर्व में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। स्कॉटलैण्ड में 790 से भी अधिक द्वीप शामिल हैं। हालाकि स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन है लेकिन यहाँ का अपना स्वतंत्र मंत्रिमंडल है। यहाँ की करेंसी का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन की करेंसी पौंड से कुछ अलग है, लेकिन दोनों की वेलिडिटी और वैल्यु बराबर

है।

वीरेंद्र सहवाग जाते हैं स्विटजरलैंड
स्विटजरलैंड को यूरोप का दिल भी कहा जाता हैं। स्विटजरलैंड छोटा सा खूबसूरत देश है। यहां कई संस्कृतियां और अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग रहते हैं। मुख्यत रूप से यहां जर्मन, फ्रैंच और इटलेयिन भाषाएं बोलने वाले लोग अधिक हैं।

रॉबिन उत्थ्प्पा का फेवरेट डेस्टिनेशन है इजराइल
इज़राइल दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है जो दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन जबकि दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। इजराइल विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। आधुनिक इजराइल राष्ट्र की स्थापना सन् 1948 में हुई थी। यरूशलम यहां की राजधानी है। इसके अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव प्रमुख है। यहाँ की प्रमुख भाषा हिब्रू है।

सुरेश रैना दिल लगता है मिलान में
मिलान इटली का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर को इटली की फैशन राजधानी भी कहा जाता है। ये लोम्बार्डी क्षेत्र और मिलान प्रान्त की राजधानी है। इस शहर की जनसंख्या लगभग 1,300,000 है, जबकि शहरी क्षेत्र 4,300,000 की अनुमानित जनसंख्या के साथ ये यूरोपीय संघ में पांचवा सबसे बड़ा शहर है।

विराट कोहली का फेवरेट बॉर्सिलोना
बार्सिलोना स्पेन का एक खूबसूरत शहर है। यह केटलोनिआ के स्वायत्त समुदाय की राजधानी और स्पेन का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। इसकी आबादी करीब 1.6 मिलियन है। बार्सिलोना दुनिया का मशहूर टूरिस्ट, आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्रों है, और वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फैशन, विज्ञान, कला में इसका इफेक्ट इसे एक ग्लोबल पहचान देता है।

महेंद्र सिंह धोनी की छुट्टियां बीतती हैं श्रीलंका में
श्रीलंका दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी इस से मात्र 31 किलोमीटर है। 1972 तक इस देश को सीलोन के नाम से जाना जाता थ। जो बदलकर लंका किया गया और 1978 में इसके आगे "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बड़ा शहर कोलम्बो विश्व का बेहद इंर्पोटेंट सी पोर्ट है।

सचिन को गोवा में आता है मजा
गोवा क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनिया में गोवा अपने खूबसूरत समुंदर के किनारों और शानदार आर्टिटेक्चर के लिये जाना जाता है। गोवा पहले पुर्तगाल का एक उपनिवेश था जिन्होंने यहां पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और दिसंबर 1961 में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा दिया गया।

सौरव गांगुली के लिए वेस्टइंडीज बेस्ट प्लेस
वेस्ट इंडीज़ संघ, जिसे अंग्रेजी में फेडेरेशन ऑफ द वेस्ट इंडीज़ के रूप में पहचाना जाता है। ये एक कैरिबियन संघ था जो 3 जनवरी 1958 से लेकर 31 मई 1962 तक एग्जिस्ट करता था और इसमें यूनाइटेड किंगडम के कई कैरिबियन उपनगर शामिल थे। बाद में एक स्वतंत्र राजनीतिक इकाई का निर्माण करने के इरादे से इसे ब्रिटेन से अलग कर दिया गया। कहा जाता है ये द्वीप समूह संघ कनाडाई महासंघ, ऑस्ट्रेलियाई संघ, या केन्द्रीय अफ्रीकी संघ के बराबर ताकतवर हो सकता पर इंटरनल पॉलिटिक्स ने इसे कमजोर करके खत्म कर दिया और अब ये अलग द्वीपों वाले देशों का संगठन है और बिखरा हुआ है।

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Molly Seth