किसी शख्‍स को शादी के तोहफे में अगर एक आईलैंड मिल जाए तो यह मामला काफी रोचक बन जाता है। दरअसल रियाल मैड्रिड के स्‍टार फुटबॉलर रोनाल्‍डो ने अपने एजेंट की शादी में उसे 764 करोड़ रुपये का आईलैंड गिफ्ट कर दिया।

आईलैंड से बड़ा कोई गिफ्ट नहीं
रीयल मैड्रिड और पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने एजेंट जॉर्ज मेंडेस को उनकी शादी के अवसर पर ग्रीस का एक द्वीप उपहार के तौर पर दिया। मेंडेस ने रविवार को सांड्रा के साथ विवाह किया और रोनाल्डो उनके विवाह में शरीक होने पहुंचे। रोनाल्डो ने अपने इस काबिल एजेंट को शादी के नायाब तोहफे के तौर पर द्वीप पेश किया। ग्रीस इन दिनों वित्तीय संकट से गुजर रहा है और इससे निजात पाने के लिए वह अपने कई द्वीपों को बेच रहा है।

मेंडेंस भी हैं अमीर व्यक्ित

आपको बता दें कि, मेंडेंस को पुर्तगाल टीम के कैप्टन क्रिस्टियानो रोनाल्डो का 'सुपर एजेंट' माना जाता है। रोनाल्डो के अलावा मेंडेंस चेल्सी के मैनेजर जोस मोरिन्हो, स्ट्राइकर राडेमल फाल्काओ और मैनचेस्टर युनाइटेड के गोलकीपर डेविड गिया के भी एडवाइजर हैं। रिपोर्ट की मानें, तो मेंडेंस स्पेन के सबसे अमीर व्यक्ितयों में से एक हैं। उनकी संपत्ति 7.1 करोड़ रुपये है। हालांकि मेंडेस रोनाल्डो के लिए काफी लकी हैं। मेंडेंस ने रोनाल्डो को करीब 80 मिलियन डॉलर की कमाई करवाई थी। जिसके बाद रोनाल्डो फोर्ब्स में टॉप तीन अमीर खिलाड़ियों में शामिल हो गए थे।

Hindi News from Sports News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari