आपने अभी तक रोज नहाने के कई फायदों के बारे में सुना या पढ़ा होगा। लेकिन एक रिसर्च यह कहती है कि प्रतिदिन नहाना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो आइए पढ़ें पूरी खबर...


नहाने से क्या होता है नुकसानब्रिटेन के एक अंग्रेजी अखबार 'द सन' में छपी खबर के अनुसार, रोज-रोज नहाने की आदत उन्हें बीमार बना सकती है। अखबार ने एक रिचर्स का जिक्र करते हुए कहा कि, प्रतिदिन नहाने वाले तेल को शरीर की त्वचा के साथ धो देते हैं जोकि शरीर के लिए काफी आवश्यक है। दरअसल यह रिचर्स उन लोगों के लिए है जो नहाने से पहले शरीर पर तेल नहीं लगाते है और बॉडी ऑयल का कभी-कभी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में वो रोज नहाएंगे तो शरीर के लिए जरूरी तेल त्वचा को नहीं मिल पाता। जिसके परिणामस्वरूप स्किन पर लाल चकत्तेदार धब्बे पड़ जाते हैं। त्वचा रोग की संभावना अधिक
ऑस्ट्रेलियन कॉलेज पर डर्मोटोलॉजी के अध्यक्ष प्रोफेसर स्टीफेन शुमैक बताते हैं कि, किसी इंसान को तभी नहाना चाहिए जब आपको जरूरत महसूस हो। पिछले 50'60 सालों में ऐसा बदलाव देखने को आया है कि लोग बॉथरूम जाकर नहाने के आदी हो गए हैं नहीं तो पहले ऐसा नहीं होता था। हर दिन नहाना अब दिनचर्या में जुड़ गया है। आज प्रतिदिन नहाना स्वैछिक न रहकर सामाजिक दबाव बन गया है। प्रोफेसर शुमैक कहते हैं कि, हमारा शरीर प्राकृतिक तौर पर एक तैलीय पदार्थ निकालता है जो हमारी त्वचा की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक होता है। अतयधिक नहाने से त्वचा को वह तैलीय पदार्थ नहीं मिल पाता। ऐसे में त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।inextlive from World News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari