- केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री प्रो। राम शंकर कठेरिया ने दिया आश्वासन

-सितंबर 2015- सितंबर 2016 तक दीनदयाल उपाध्याय वर्ष के रूप में मनाएगी भाजपा

- विकास कार्र्यो पर ढिलाई पर प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री

GORAKHPUR: इस गोरखपुर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्याल का दर्जा मिल सकता है। केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि सितंबर ख्0क्भ् से सितंबर ख्0क्म् तक दीनदयाल वर्ष के रूप में मनाएगी। यही वजह है कि गोरखपुर यूनिवर्सिटी का नाम पं। दीनदयाल उपाध्याय पर होने के कारण दीनदयाल वर्ष में इसे केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल सकता है। एक निजी स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में आये केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री प्रो। राम शंकर कठेरिया ने यह बाते कहीं। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के विकास के लिए पैसा दे रही है, लेकिन राज्य सरकार इनका बंदरबाट कर रही है। यूपी का विकास तभी संभव है जब यहां से सपा का सफाया हो जाए। इससे पहले गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सदर सांसद योगी आदित्यनाथ, नगर विधायक डॉ। आरएमडी अग्रवाल, उपेंद्र शुक्ल सहित कई अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्वी उत्तर प्रदेश को मिलेंगे ख्ख् हजार करोड़ रुपए

पूर्वी यूपी के विकास के लिए ख्ख् हजार करोड़ रुपए केंद्र सरकार देगी। गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाना को कैबिनेट से स्वीकृत मिलने के बाद पहली बार गोरखपुर आए योगी आदित्यनाथ ने ये बातें कहीं। फर्टिलाइजर खाद कारखाने से यहां रोजाना क्फ् लाख टन खाद का उत्पादन होगा। इससे लाखों बेरोजगारों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इस मौके पर योगी प्रदेश सरकार पर हमला करने से नहींचूके। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार ने किसानों को दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे केंद्रीय गृह मंत्री और कृषि मंत्री से मुलाकात कर किसानों के नुकसान के बारे में बता चुके हैं। किसानों के लिए केंद्रीय टीम यूपी का स्थलीय निरीक्षण करेगी और किसानों को प्रति हेक्टेयर नुकसान की भरपाई के रूप में ख्भ् हजार का मुआवजा देगी।

Posted By: Inextlive