दीपिका पादुकोण ने अपना 34वां बर्थडे एसिड अटैक विक्टिम्स के साथ लखनऊ में मनाया। इसके अलावा एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस ने फैंस संग केक भी काटा...

कानपुर (फीचर डेस्क)। दीपिका पादुकोण ने कल अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्स के जन्मदिन पर उनके केक काटने की तस्वीरें महंगे-महंगे होटलों से आती हैं लेकिन दीपिका के केक काटने की पहली तस्वीर एयरपोर्ट से आई। खास बात यह रही कि वह केक बॉलीवुड सेलेब्स के साथ नहीं, बल्कि अपने फैंस के साथ काट रही थीं।

एसिड अटैक विक्टिम्स के साथ मनाया जन्मदिन
इस बार दीपिका ने अपना बर्थडे मुंबई से दूर लखनऊ में एसिड अटैक विक्टिम्स के साथ मनाया। दीपिका और उनके हसबैंड रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां उनके फैंस उनका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनका एक फैन केक लेकर उनके पास पहुंचा जिसने दीपिका से उसे काटने की रिस्वेक्ट की।

हसबैंड और फैन, दोनों को खिलाया केक
इस एक्ट्रेस ने तुंरत फैन का लाया केक काटा और उसको खिलाया भी। रणवीर ने भी वह केक खाया और दीपिका को खिलाया।

फैंस के साथ क्लिक कराईं फोटोज
इसके बाद दीपिका ने अपने फैंस के साथ फोटोज क्लिक करवाईं और एयरपोर्ट के बाहर ही बर्थडे मनाया। इस दौरान रणवीर भी काफी एंज्वाॅय कर रहे थे और फैंस का पूरा साथ दे रहे थे।


features@inext.co.in
दीपिका ने 'छपाक' से किया प्रोडक्शन डेब्यू, ट्विंकल ने 'पैडमैन' तो अनुष्का ने 'एनएच 10' से की थी शुरुआत

Posted By: Vandana Sharma