देश की राजधानी दिल्ली में छठ महापर्व के पहले दिन बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने आईटीओ यमुना घाट पर छठ पूजा की। इसके साथ ही उन्होंने डीडीएमए द्वारा यमुना जी के घाटों पर पूजा की अनुमति न देने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है और कहा कि हम यहां घाट बनाएंगे और 10 नवंबर को जश्न मनाएंगे।

नई दिल्ली (एएनआई)। चार दिन तक चलने वाला छठ पूजा महापर्व आज सोमवार से शुरू हो चुका है। इस दाैरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद परवेश वर्मा सोमवार को छठ पूजा मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आईटीओ के पास यमुना घाट पहुंचे। इससे पहले दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने विशेष स्थलों पर छठ पूजा समारोह की अनुमति दी थी, जबकि यमुना जी के घाटों पर रोक लगा दी थी। मीडिया से बात करते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा, आज पूजा शुरू हो गई है, मैं यहां छठ पूजा शुरू करने आया हूं ताकि सभी पूर्वांचल भाई-बहन त्योहार मना सकें। मुख्यमंत्री को पूर्वांचल के लोगों ने वोट दिया था और अब वह उन्हें अनुमति देने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में अब हम यहां घाट बनाएंगे और 10 नवंबर को जश्न मनाएंगे।

Delhi: BJP MP Parvesh Verma celebrates #ChhathPuja at ITO Yamuna Ghat. DDMA has allowed the puja only on designated sites¬ on Yamuna ghats
"CM was voted to power by people from Purvanchal & now he's refusing to allow them.We'll make ghat here & celebrate on 10th Nov," he says pic.twitter.com/bW3KjbIIHh

— ANI (@ANI) November 8, 2021

मुख्यमंत्री को पूर्वांचल के लोगों ने वोट दिया था
भाजपा सांसद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की और कहा कि उन्हें उन लोगों की चिंता नहीं है जिन्होंने उन्हें वोट दिया, बल्कि वह पंजाब चुनाव पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री को पूर्वांचल के लोगों ने वोट दिया था और अब वह उन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस साल, त्योहार 8 नवंबर से 'नहाय खाय' अनुष्ठान के साथ शुरू हो गया है और 11 नवंबर को भक्तों द्वारा 'उषा अर्घ्य' (उगते सूरज की प्रार्थना) करने के साथ संपन्न होगा। मुख्य उत्सव 10 नवंबर को है जब भक्त सूर्य भगवान को विधिवत 'अर्घ' अर्पित किया जाएगा।

Posted By: Shweta Mishra