क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्‍ता काफी पुराना रहा है। दशक कोई भी हो क्रिकेटर्स और एक्‍ट्रेस की प्रेम कहानियां हमेशा चर्चा में रहीं। ऐसी ही एक कहानी थी धोनी और दीपिका की। बताते हैं दीपिका के कहने पर ही धोनी ने बाल छोटे करवाए थे। लेकिन बीच में युवराज आ गए और धोनी-दीपिका का ब्रेकअप हो गया।


धोनी का क्रश थीं दीपिकाभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने के बाद एमएस धोनी की चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी थी। हर कोई धोनी का फैन बन गया था। माही क्रिकेट तो बेहतर खेल ही रहे थे, साथ ही उनके लंबे बाल भी खूब पसंद किए जाने लगे। इस बीच धोनी के अफेयर के किस्से भी खूब मशहूर हुए। दीपिका के साथ धोनी का नाम जोड़ा जाने लगा। और यह अफवाहें यूं ही नहीं फैली थीं। धोनी ने खुलेआम कबूला भी था कि दीपिका उनका क्रश थीं। प्रेस कांफ्रेंस में धोनी की यह बात सुनकर दीपिका काफी खुश हो गईं थीं।बीच में आ गए युवराज
यह प्रेम कहानी कब लव ट्राएंगल में बदल गईं, कोई जान नहीं सका। धोनी और दीपिका के बीच युवराज की इंट्री हो गई। युवराज के आने के बाद दीपिका ने धोनी से दूरी बना ली। युवराज और दीपिका को कई बार एक साथ देखा गया था। कुछ लोगों का कहना है कि युवी और माही के बीच खटास इसी वजह से आई थी। खैर युवराज के साथ भी दीपिका ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकीं। कहते हैं कि युवी काफी पजेसिव रहते थे जो दीपिका को पसंद नहीं आया और वह युवराज से अलग हो गईं।आठ विदेशी क्रिकेटर जिनका 'देसी गर्ल' ने चुराया दिल

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari