दो दिन बाद डीजल के रेट शुक्रवार को एक फिर घट गए हैं। डीजल के भाव में कटौती अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के चलते की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल के रेट में लगातार तीसरे दिन कोई परिवर्तन नहीं किया है।


नई दिल्ली (आईएएनएस)। देश की राजधानी नई दिल्ली में डीजल 18 पैसे सस्ता हो गया है। अब यहां डीजल 71.10 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। एक दिन पहले बृहस्पतिवार तक यहां एक लीटर डीजल के लिए 71.28 रुपये देने पड़ते थे। पेट्रोल के रेट यहां अब भी 81.06 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बने हुए हैं।महानगरों में डीजल के रेट में 17-20 पैसे की कमीदेश के दूसरे महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में डीजल के रेट में 17-20 पैसे के बीच कमी आई है। दुनिया भर में कच्चे तेल की मांग में कमी के कारण उसके भाव गिरे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमण की दूसरी लहर की आशंकाओं के बीच कच्चे तेल की मांग में कमी आई है। ग्लोबल इकोनाॅमी में सुधार की आशंका की वजह से भी कच्चे तेल की कीमतें प्रभावित हुई हैं।इस महीने डीजल 2.46 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता
पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट के बाद शुक्रवार को कच्चे तेल के भाव में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। मांग में कमी की वजह से अभी इसके भाव नीचे बने रहने की ही उम्मीद है। कठिन आर्थिक हालातों को चलते घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ते ऑटो फ्यूल का तोफा आगे भी मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार की कटौती के बाद इस महीने डीजल 2.46 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो चुका है।

Posted By: Satyendra Kumar Singh