एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान को 15 करोड़ मुस्लिम 100 करोड़ हिंदुओं पर भारी पड़ेंगे वाला बयान देना मंहगा पड़ गया है। दिग्विजय सिंह और तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने आड़े हाथ लिया है।

कानपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महाराष्ट्र के भयखला से पूर्व विधायक वारिस पठान विवादों में घिर गए है। गुुुरुवार को एक सीएए विरोधी रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा था कि अब वक्त आ गया है कि हम सबको मिलकर आजादी के लिए कदम बढ़ाने होंगे। वारिस ने चैलेंज करते हुए कहा था कि याद रखना कि इस समय भारत देश में 15 करोड़ मुसलमान हैं, लेकिन 100 करोड़ हिंदुओं भारी पड़ सकते हैं। अभी तो सिर्फ शेरनियां ही घरों से बाहर निकली है उसमें ही तुम लोग घबरा रहे हो। सोचों कि अगर हम 15 करोड़ मुसलमान अगर एक साथ आ गए तो उस समय क्या होगा।

#WATCH AIMIM leader Waris Pathan: ...They tell us that we've kept our women in the front - only the lionesses have come out&you're already sweating. You can understand what would happen if all of us come together. 15 cr hain magar 100 ke upar bhaari hain, ye yaad rakh lena.(15.2) pic.twitter.com/KO8kqHm6Kg

— ANI (@ANI) February 20, 2020दिग्विजय सिंह ने की कार्यवाही की मांग

वारिस पठान अपने इस बयान के बाद चाैतरफा घिर गए हैं। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि धार्मिक भावनाएं फैलाकर इस तरह के बयान देने वाले एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए। यह बिल्कुल बर्दाश्त नही है। उनकी पार्टी हमेशा ही कट्टरपंथी विचारधारा के खिलाफ रही है। दिग्विजय ने अपने ट्वीट में भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है।

इसी प्रकार के बयान असाउद्दीन ओवेसी सांसद के भाई अकबरउद्दीन ओवेसी विधायक ने दिए थे। वारिस पठान के खिलाफ सख़्त कार्यवाही होना चाहिये। कॉंग्रेस सदैव कट्टरपंथी विचारधारा के खिलाफ लड़ी है। भाजपा और AIMIM एक दूसरे के पूरक हैं। दोनों धार्मिक भावना फैला कर नफ़रत पैदा करते हैं।

— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 21, 2020

तेजस्वी यादव ने भी इसकी निंदा की
वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने भी इसकी निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर एआईएमआईएम और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संविधानप्रिय व न्यायप्रिय लोग ऐसे ज़हरीले लोगों का बहिष्कार करना ही सही होगा। हमारी सांझी विरासत और सांझी शहादत की बदौलत हम सांझी लड़ाई लड़ रहे है। भाजपाईयों के लाख चाहने के बावजूद भी ध्रुवीकरण नहीं हो पा रहा तो कट्टरपंथी बीजेपी ने अब अपने सहयोगी कट्टरपंथी लोगों को आगे किया है।

हमारी सांझी विरासत और सांझी शहादत की बदौलत हम सांझी लड़ाई लड़ रहे है। भाजपाईयों के लाख चाहने के बावजूद भी ध्रुवीकरण नहीं हो पा रहा तो कट्टरपंथी BJP ने अब अपने सहयोगी कट्टरपंथी लोगों को आगे किया है। संविधानप्रिय व न्यायप्रिय लोग ऐसे ज़हरीले लोगों का बहिष्कार करे। https://t.co/0VIDraEj0N

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 20, 2020 Posted By: Shweta Mishra