70 लाख इंस्टाग्राम फॉलोवर्स बना दिव्यांका त्रिपाठी ने तोडा़ ये रिकॉर्ड, टीवी की ये 10 एक्ट्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं
1. दिव्यांका त्रिपाठीये हैं मोहब्बे फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर 70 लाख यानी की 7 मिलियन फॉलोवर्स कर लिये हैं। दिव्यांका 70 लाख फॉलोवर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाली पहली टीवी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। दिव्यांका अक्सर अपने हसबैंड के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते नजर आ जाती हैं। बता दें कि इस बात की जानकारी खुद दिव्यांका ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।
सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है सीरियल से फेमस हुईं क्रिस्टल डीसूजा की खूबसूरती का इंस्टाग्राम पर हर कोई दीवाना है। टीवी की टॉप एक्ट्रेस में क्रिस्टल का भी नाम आता है जिनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स काफी ज्यादा हैं। क्रिस्टल क्यूट दिखतीं हैं पर उनका स्वभाव थोडा़ बबली है। इन दिनों क्रिस्टल सीरियल बेलन वाली बहू की शूटिंग में व्यस्त रहती हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर प्रेजेंट टाइम में क्रिस्टर के 3.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
अनीता इन दिनों टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में नजर आ रही हैं जबकि इससे पहले ही अनीता कई फिल्मों और सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। बता दें कि टीवी शो ये हैं मोहब्बतें में अनीता शकुन नाम के किरदार में नजर आ रही हैं। इस समय अनीता के कुल इंस्टाग्राम फॉलोवर 2.7 मिलियन हैं।
स्लिप डिस्क की प्राब्लम से ऐसे लड़ रही हैं टीवी स्टार दिव्यांका, खुद देखिएअजी बॉलीवुड छोड़िए, इन टीवी कपल्स का ब्रेकअप भी कुछ कम चर्चा में नहीं रहा