Divyanka Tripathi Vivek Dahiya: दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का एक्सिडेंट हो गया है। रिसेंटली वो काफी उचाई से गिरते हुए हादसे की शिकार हुई जिसमें उनके हाथ की दो हड्डियां भी टूट गई हैं। सामने आए अपडेट्स के मुताबिक अब दिव्यांका के हाथ की सर्जरी होनी है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Divyanka Tripathi Mets An Accident: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का एक्सिडेंट हो गया है। रिसेंटली वो एक हादसे की शिकार हुई, जिसमें उनके हाथ की दो हड्डियां भी टूट गई हैं। सामने आए अपडेट्स के मुताबिक अब दिव्यंका के हाथ की सर्जरी होनी है। एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर खुद उनके पति विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर अपडेट दिए हैं। विवेक ने स्टोरी शेयर कर बताया कि, उनकी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी एक एक्सीडेंट का शिकार हो गई हैं। उन्होंने दिव्यांका के हाथ के एक्सरे की फोटो भी शेयर की है। जिसे देख कर अब कपल के फैंस काफी ज्यादा मायूस हो गए हैं।

शेयर किया दिव्यांका का एक्सरे
विवेक की टीम ने उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और स्टोरी शेयर की है। जिसमें दिव्यांका के हाथ का एक्सरे हैं। इस स्टोरी को शेयर करते हुए लिखा कि, 'दिव्यांका मैम के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं। उनकी कल सर्जरी की जाएंगी। वो सुरक्षित हाथों में हैं।'

Posted By: Anjali Yadav