आईपीएल में मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी ने गुरुवार को अपनी एमआई टीम को दिवाली पार्टी दी। इसमें हार्दिक पांड्या से लेकर युवराज सिंह तक कई बड़े खिलाड़ी शामिल हुए।


कानपुर। दिवाली का त्यौहार आ गया है। देशभर में हर कोई खुशियों के इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मना रहा। गुरुवार को देश के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने अपनी मुंबई इंडियंस की टीम को दिवाली की शानदार पार्टी दी। इस समारोह में मुंबई इंडियंस के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए।इस पार्टी में चकाचौंध लगाने हार्दिक पांड्या भी पहुंचे। भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी पांड्या मैरून कलर का कुर्ता पहने हुए थे, साथ ही वह डाॅर्क ब्लू रंग की जैकेट पहने हुए थे। पांड्या इस लुक में काफी डैशिंग लग रहे थे।


इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने भी पत्नी सागरिका संग पार्टी में चार चांद लगाए। जहीर ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। उनके साथ पत्नी और एक्ट्रेस सागरिका घटगे थी। सागरिका लाल रंग का गाउन पहने हुए थे। यह कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था।

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट से भले रिटायर हो चुके, मगर पिछले साल वह मुंबई इंडियंस की पल्टन में शामिल हुए थे। युवी ने भी इस पार्टी में पत्नी हेजल कीच संग शिरकत की थी। युवी ब्लैक रंग का कुर्ता और लाल दुपट्टा लिए हुए थे। वहीं हेजल आसमानी रंग का गाउन पहने हुए थीं।इस पार्टी में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सिद्देश लाड भी नजर आए। सिद्देश पीले रंग का कुर्ता पहने हुए थे।इनके अलावा मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी थी। वहीं आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका के साथ पार्टी में आए। इसके अलावा अंबानी की बेटी ईशा भी शादीशुदा जोड़े में नजर आईं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari