अपने देश के कई बड़े युद्ध देखे हमने कई खतरे भी देखे। इन सभी युद्ध और खतरों में जांबाजी से मोर्चा लेते अपने सैनिकों को भी देखा। अब जरा सोचिए कि सिर्फ कुछ मिनट के लिए ही अगर अपनी सीमा पर से सेना का पहरा हटा दिया जाए तो क्‍या हो। सोचकर रोंगटे खड़े हो गए न। वहीं आपको ये जानकर भी ताज्‍जुब होगा कि इस दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहां सेना नाम की कोई व्‍यवस्‍था ही नहीं है। इसके बावजूद ये देश बेहद खुश और शांत हैं। आइए देखें कौन से हैं ऐसे देश।


कोस्टा रिका ऐसा नहीं है कि इस देश पर कोई खतरा नहीं है। सन 1948 की बात है जब इस देश में गृहयुद्ध छिड़ा था। उस युद्ध के बाद से यहां के लोगों ने यहां की आर्मी को भंग कर दिया। तब से अब तक ये देश बिना सेना के चल रहा है। अब ऐसा भी नहीं है कि इस देश पर कोई खतरा नहीं है। कोस्टा रिका का इसके करीबी देश निकारागुआ से बीते कई सालों से सीमा विवाद भी चल रहा है। इसके बावजूद बिना सेना सब यहां खुश हैं। वैसे आंतरिक मामलों को सुलझाने के लिए यहां लोकल पुलिस फोर्स है।  पढ़ें इसे भी : मुकेश अंबानी की नेट वर्थ से कम हैं इन 19 देशों की जीडीपीमॉरीशस
1968 से पहले यहां सेना की सुरक्षा हुआ करती थी। उसके बाद से अब तक ये देश बिना सेना के ही है। इसके बारे में बताया जात है कि ये एक बहुसांस्कृतिक देश है। सुरक्षा के नाम पर अब इस देश को 10,000 पुलिसकर्मी मिले हैं। यही यहां के लोगों की हर आफत से रक्षा करते हैं।


पढ़ें इसे भी : मूवी बाद में देखोगे पहले असली 'रंगून' देख लोसोलोमन आईलैंड एक दौर था जब यहां के लोगों को बड़े जातीय संकट का सामना करना पड़ा। इस संकट से तो यहां के लोगों को सेना ने उबार दिया, लेकिन उसके बाद से यहां किसी भी सेना का निर्माण नहीं हुआ। हां, सेना की जगह पर यहां एक बड़ी पुलिस फोर्स है। यही फोर्स अब यहां के लोगों को सुरक्षा देती है।पढ़ें इसे भी : दो लाख रुपये में 'ट्रंप और मेलानिया' को बतौर 'राष्ट्रपति दंपति' अपने घर बुलाइए, मेहमानों पर धौंस जमाइएआइसलैंड 1869 से इस देश के पास किसी आर्मी की सुविधा या सुरक्षा नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि यहां लोग न रहते हों, या यहां के लोगों को सेना की सुरक्षा की जरूरत न हो। हां, ये जरूर है कि क्योंकि ये देश नाटो का सदस्य है इसलिए इसकी सुरक्षा का जिम्मा यूएस का है। ग्रेनाडा

1983 के बाद से यहां के लोग भी सेना की सुरक्षा से वंचित ही हैं। कभी अगर यहां के लोगों पर कोई संकट आता है तो यहां का पुलिस बल लोगों को सुरक्षा प्रदान करता है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma