भारतीय टीम के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज विरेंद्र सहवाग के कारनामे भी क्रिकेट प्रेमियों से छिपे नहीं हैं। ये उनके कारनामे ही हैं जिन्‍होंने इनके यादगार शॉट्स को आज भी क्रिकेट प्रेमियों के जहन में ताजा रखा है। अब 2004 में पाकिस्‍तान के खिलाफ उनके उस शॉट को ही ले लीजिए जिसमें इन्‍होंने सिर्फ एक बॉल पर 17 रन बनाने का कमाल करके दिखाया था। क्‍या तोड़ सकता है कोई क्रिकेटर इनके इस रिकॉर्ड को। आइए दिखाएं आपको कब और कैसे हुआ था ये जादू।

क्रिकेट है रिकॉर्ड्स का खेल
वैसे कहते हैं कि क्रिकेट रिकॉर्ड्स बनाने का खेल है। कब, कौन सा रिकॉर्ड कहां और कैसे बन जाए इसके बारे में तो खुद क्रिकेटर्स भी पहले से नहीं जानते। कुछ ऐसा ही हुआ था 2004 में पाकिस्तान दौरे के दौरान विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के हाथों भी। इन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाज नावेद उल हसन की गेंद पर ऐसा कमाल दिखाया, जो बिल्कुल भी प्री-प्लान्ड नहीं था।
हुआ था कुछ ऐसा
ग्राउंड पर बल्लेबाजी कर रहे थे वीरेंद्र सहवाग। पाकिस्तान की ओर से बॉलिंग कर रहे थे नावेद उल हसन। टीम इंडिया ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 7.9 के औसत से 79 रन बना लिए थे। इसके बाद नावेद की गेंद पर सहवाग ने जो दांव खेला, वो दांव क्रिकेट के मैदान पर अब तक कोई और क्रिकेटर नहीं खेल सका है।
पढ़ें इसे भी : महेंद्र सिंह धोनी के 10वीं व 12वीं में इतने नंबर आए थे
बार-बार हुई नो बॉल
सामने से नावेद ने पहली गेंद फेंकी, जो कि नो बॉल थी, लेकिन कमाल की बात देखिए कि इस नो बॉल में भी सहवाग ने चौका जड़ दिया। इसके बाद नावेद ने अगली गेंद के लिए रफ्तार भरी। उनकी दूसरी बॉल भी नो बॉल रही, लेकिन इस गेंद पर भी सहवाग ने चार रन बनाए। इतने में बौखलाए नावेद ने फिर से गेंद फेंकी, जो एक बार फिर नो बॉल रही, लेकिन इस बार वीरू कोई रन नहीं बना सके।
पढ़ें इसे भी : जानें, किस इंडियन क्रिकेटर को कितनी मिलती है सैलरी
1 गेंद पर हो गए कुल 17 रन  
इसके बाद नावेद ने अगली गेंद फेंकी। उनकी ये गेंद एकदम सही डिलीवरी थी। इसके बाद दूसरी गेंद से पहले दो और गेंद नो बॉल हो गईं। इस पर सहवाग ने छह रन बनाए। कुल मिलाकर इस तरह से नावेद की बॉलिंग पर सिर्फ एक गेंद की गिनती पर सहवाग ने 17 रन बना डाले। देखिए, सबूत इस वीडियो में...।

 

पढ़ें इसे भी : जब कोहली ने खोले अपने जिंदगी के 'विराट' राज

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma