अक्‍सर लोगों के मन में यह सवाल उठते होंगे कि देवों के देव महादेव भोले बाबा की जटा पर चंद्रमा क्‍यों विराजता है। आखिर इसके पीछे क्‍या कारण है कि हर तस्वीर में हर मूर्ति में शंकर जी के सिर पर चंद्र जरूर दिखाई देता है। ऐसे में आइए आज जानें शिव जी और उनके माथे पर विराजे इस चंद्रमा के बारे में....


रोहिणी ज्यादा खूबसूरत: हिंदू शास्त्रों के मुताबिक शिव जी और चंद्रमा का गहरा नाता है। इसकी कहानी दक्ष प्रजापति की कन्याओं से भी जुड़ी है। कहते हैं कि दक्ष प्रजापति की 27 नक्षत्र कन्याओं का विवाह चंद्र के साथ हुआ था। जिसमें दक्ष की पुत्री रोहिणी ज्यादा खूबसूरत थी और उसे चंद्रमा का बेहद प्यार मिलता था। ऐसे में दक्ष की बाकी पुत्रियां अपने पिता से नाराज हो गईं। आशुतोष जी की पूजा की:
वही उन्हें इस श्राप से मुक्त करा सकते हैं। इसके बाद चंद्र ने मृत्युंजय आशुतोष जी की पूजा शुरू कर दी और उन्हें इस रोग से छुटकारा मिल गया। इतना ही नहीं भगवान ने उन्हें नया जीवन प्रदान कर अपने मस्तक पर विशेष स्थान भी दिया। जिससे शिव भक्तों को शिव जी की पूजा के साथ उनक माथे पर विराजे अ‌र्द्ध चंद्र की पूजा करना जरूरी होता है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

Posted By: Shweta Mishra