अक्‍सर लड़िकयों से जब लड़कों के बारे में बात की जाती है तो वे लंबे लड़के पसंद होने की बात कहती हैं। वे मानती हैं कि पार्टनर की लंबाई में गैप से साफ होता है कि वे हैप्‍पी कपल होते हैं। ऐसे में कभी सोचा है कि ऐसा क्‍यों शायद नहीं तो आइए हम बताते हैं। हाल ही में कोरिया के एक विश्वविद्यालय में इस पर सर्वे हुआ है। जिसमें ये वजहें सामने आई हैं...

चौकानें वाली वजहें:
कोरिया के एक विश्वविद्यालय ने इस बात पर हाल ही सर्वे किया कि लड़कियों को लंबे लड़के ज्यादा क्यों पसंद आते हैं। 50 फीसदी महिलाएं या युवतियां लंबे पुरुषों के साथ डेट क्यों करती हैं। जिस पर सामान्य मगर चौकानें वाली वजह सामने आई हैं। इस सर्वे में अधिकांश छोटे कद की लड़कियां शामिल हुईं। जिसमें जब उनसे लंबे लड़कों को लेकर सवाल पूछे गए तो उनका जवाब था कि लंबे कद वाले पुरुष ज्यादा ताकतवर होते हैं।


सेफ महसूस होता:

वहीं उनका पार्टनर सिर से ऊपर होता है तो उन्हें शारीरिक सुरक्षा का एहसास बना रहता है। जो हर लड़की हमेशा हर हालात में चाहती है। इसके अलावा लंबे लड़के अपने पार्टनर के साथ ज्यादा टोकाटाकी भी नहीं करते हैं। वह अपने पार्टनर के हर फैशन से खुश होते हैं। जिससे लंबाई में गैप वाले कपल हमेशा खुश रहते हैं। अब पता चला न कि लड़कियां क्यों लंबे पुरुषों को पसंद करती है और क्यों उनकी ओर जल्दी अट्रैक्ट हो जाती हैं।

Relationship News inextlive from Relationsh

ip Desk

Posted By: Shweta Mishra