अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव उम्‍मीदवरों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवारी के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की एक इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के प्रेम संबंधों और दक्षिणी कैरोलिना में 2008 के प्राइमरी के दौरान अश्वेत मतदाताओं से उनके झगड़ों की यादों को ताजा कर रहे हैं। ट्रंप ने यह रणनीति उस समय अपनाई है जब बिल क्लिंटन न्यू हैंपशाइर में अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन के चुनावी प्रचार अभियान में लगे हैं।


क्लिंटन है नस्लवादी डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ट्विटर पर अपने 55 लाख प्रशंसकों से कहा यदि हिलेरी सोचती हैं कि वह मेरे खिलाफ महिला कार्ड खेलकर महिला शोषण के अपने पति के भयावह रिकॉर्ड से पीछा छुड़ा सकती हैं तो वह बिलकुल गलत सेचती है। ट्रंप ने कहा याद रखिए कि बिल क्लिंटन को 2008 में हिलेरी की मदद के लिए लाया गया था। वह बुरी तरह विफल हुए थे और उन्हें नस्लवादी कहा गया था। मोनिका लेविंस्की मामले में आलोचना सही


ट्रंप और राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दावेदार हिलेरी के बीच जारी विवाद में हमलों की यह ताजा कड़ी है। चुनाव के नजदीकी आने से दोनों के बीच विवादों की लड़ाई दिन पर दिन तेज होती दिख रही है। ट्रंप हिलेरी के पति बिल क्लिंटन पर 1990 के दशक के दौरान व्हाइट हाउस कह एक इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ उनके प्रेम संबंधों तथा 2008 में साउथ कैरोलिना में अश्वेत मतदाताओं के साथ उनके झगड़े को लेकर हमला बोल रहे हैं।फोन इंटरव्यू के दौरान बेले ट्रंप

एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि बिल क्लिंटन के खिलाफ उनकी टिप्पणियां सही हैं। ट्रंप की यह टिप्पणी हिलेरी द्वारा उन पर यौन झुकाव का आरोप लगाए जाने के बाद आई है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर यह नहीं मानते कि बिल क्लिंटन नस्लवादी हैं। वह जनता को सिर्फ उस बातों को याद दिलाना चाहते हैं जो उस समय पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के बारे में कही गई थी।

Posted By: Prabha Punj Mishra