Earth Day 2020 इस साल अर्थ डे यानि पृथ्वी दिवस की 50वीं सालगिरह मनाई जा रही है। वैसे धरती तो धरती को जलवायु परिवर्तन और इंसानों के विकास की प्रक्रिया में होने वाले नुकसानों को लेकर हर बार ही इस दिन को पूरी दुनिया में गंभीरता के साथ लिया जाता रहा है पर इस बार कोरोना वायरस के हमले ने सभी को एक साथ पृथ्वी और मानव जाति की सुरक्षा के बारे में सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

कानपुर। Earth Day 2020: थीम पृथ्वी दिवस 2020 को इस बार क्लाइमेट एक्शन की थीम दी गई है। अर्थ डे की 50 वीं सालगिरह पर बिना शक ये एक चुनौती भरा काम है लेकिन तेजी से हो रहे क्लाइमेट चेंजेस को देखते हुए इस मुद्दे पर अभी द्यान देना और इसके लिए काम करना बेहद जरूरी है। इस क्षेत्र में काम करने की चुनौतियों के साथ अपार संभावनायें भी हैं।

Earth Day 2020 Day, Date
हर साल 22 अप्रैल को Earth Day मनाया जाता है। इस साल 22 अप्रैल, 2020 को Earth Day की 50वीं वर्षगांठ होगी।

Earth Day 2020 Theme
Earth Day 2020 के लिए विषय climate action है। यह एक बड़ी चुनौती है लेकिन जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई के विशाल अवसरों ने इस मुद्दे को 50 वीं वर्षगांठ के लिए सबसे सही विषय बनाया है।

Earth Day 2020 History

Earth Day का कांसेप्ट संकट में घिरे हमारे एनवायरनमेंट को बचाने के लिए मिलजुल कर उठाया गया कदम है। 1970 में इसकी शुरूआत अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन ने एनवायरनमेंट एजुकेशन के तौर पर की थी। तब से अब तक ये 192 से अधिक देशों में स्वीकृत किया जा चुका है और हर साल मनाया जाता है। शुरूआत में सीनेटर नेल्सन ने पर्यावरण को अपने देश अमेरिका के नेशनल एजेंडा में लाने के लिए अभियान की शुरुआत की इसे विश्वव्यापी समर्थन मिला और अर्थ डे का वर्तमान स्‍वरूप सामने आया। पीट मैकक्‍लॉसकी व युवा डेनिस हेस का साथ मिला। हेस ने 85 लोगों की टीम तैयार की जिसने इसे अर्थ डे नाम दिया। अमेरिकी इतिहास में यह समय सांता बारबरा ऑयल स्पिल के लिए याद किया जाता है जब कैलिफोर्निया के तट पर तेल फैलने के कारण बड़ी संख्‍या में समुद्री जीव जंतु मारे गए थे। इस घटना ने लोगों को धरती को हो रहे नुकसान के प्रति सचेत करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

Earth Day importance and significance

इसके बाद युनाइटेड स्‍टेट्स एनवायरनमेंटल प्रोटेक्‍शन एजेंसी अस्तित्‍व में आई और पहली बार कई पर्यावरण संबंधी कानून अस्तित्‍व में आए, इनमें नेशनल एनवायरनमेंट एजूकेशन एक्‍ट, द ऑकयूपेशनल सेफ्टी एंड हेल्‍थ एक्‍ट, और क्‍लीन एयर एक्‍ट शामिल हैं। दो साल बाद कांग्रेस ने क्‍लीन वॉटर एक्‍ट पास किया। एक साल बाद, कांग्रेस ने एंडेंजर्ड स्‍पिसीज एक्‍ट और उसके कुछ समय बाद फेडरल इंसेक्‍टीसाइड, फंगीसाइड व रोडेंटीसाइड एक्‍ट पास किया। 1990 के बाद इसने वैश्विक रूप ले लिया।

Source: earthday.org

Posted By: Molly Seth