- दानापुर मंडल का ट्विटर अकाउंट नहीं होता अपडेट

PATNA: अगस्त महीने में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे मंत्रालय के सभी सोलह जोन का ट्विटर अकाउंट जारी किया था, साथ ही सभी रेलवे जोन के डिवीजन का भी अकाउंट जारी किया गया था। इसके पीछे रेल मिनिस्टर सुरेश प्रभु का कहना था इसके हम अपने यूजर के करीब जाएंगे। रेल मिनिस्ट्री अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए पब्लिक से सजेशन भी लेती है, साथ ही अगर किसी की कंप्लेन होती है, तो उसपर कार्रवाई भी की जाती है, रेलवे के इस उद्देश्य पर पूर्व मध्य रेल खड़ी उतरती नजर नहीं आ रही है।

पूमरे ट्विटर पर एक्टिव ही नहीं

रेल मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट @RailMinIndia है। अबतक इसके 4.71 लाख फॉलोअर हो चुके हैं। रेल मिनिस्ट्री की ओर से अबतक 2 हजार 856 ट्वीट भी किए जा चुके हैं, साथ ही यह पेज हर रोज रेल से संबंधित जानकारी अपडेट करती है। कुछ ऐसा ही हर जोन और डिवीजन को करना था, लेकिन पूमरे का टवीटर अकाउंट @GM_ECRLY पिछले कई दिनों से अपडेट ही नहीं किया गया है, जबकि अबतक इसके 1 हजार 236 फॉलोअर हो चुके हैं, पर इस पेज पर पिछली बार 22 अगस्त को ही पोस्ट किया गया था। कहा तो ये गया था कि हर जोन को अपने पेज पर जोन से जुड़ी एक्टिविटी को अपडेट करना है, साथ ही लोगों से सलाह भी लेनी है।

सबसे फिसड्डी मुगलसराय का पेज

पूमरे के सभी पांचों डिवीजन का भी ट्विटर अकाउंट जारी किया गया है। इन पांचों डिवीजन में से सबसे फिसड्डी मुगलसराय डिवीजन ही है। प्रोफाइल क्रिएट होने के बाद से अबतक इसके पेज पर एक भी पोस्ट नहीं आया है, जबकि इसके अबतक 40 फॉलोअर भी हैं। वहीं, तमाम डिवीजन में ट्विटर अकाउंट हैंडिल करने में समस्तीपुर डिवीजन सबसे आगे है। इसके पेज हर रोज अपडेट हो रहे हैं। समस्तीपुर डिवीजन पेज के अबतक 80 फॉलोअर हैं। वहीं सोनपुर डिवीजन का लास्ट अपडेट 12 सितंबर की है। इसके 49 फॉलोअर हैं।

दानापुर डिवीजन का पेज भी अपडेट नहीं

अपने ट्विटर अकाउंट पेज पर दानापुर मंडल भी एक्टिव नहीं दिखता है। पैसेंजर या फिर आमलोगों से दानापुर मंडल के ट्विटर पेज पर नहीं के बराबर ही इंटरैक्शन है। दानापुर मंडल का लास्ट अपडेट 29 जुलाई का ही है। इस पेज के अबतक 92 फॉलोअर हैं और अबतक मंडल की ओर से मात्र 75 ट्वीट ही किए गए हैं, वहीं धनबाद मंडल का लास्ट अपडेट 9 सिंतबर का है।

बॉक्स में लें

रेल मिनिस्टरी को उनके ट्विटर अकाउंट @RailMinIndia पर, रेल मंत्री सुरेश प्रभु को @Sureshpprabhu पर और पूमरे को @GM_ECRLY पर फॉलो कर सकते हैं, साथ ही इस पेज पर जाकर अपने सलाह भी दे सकते हैं। अगर कोई शिकायत है, तो उसमें इन अधिकारियों को टैग भी कर सकते हैं।

Highlights

ये हैं मंडल के ट्विटर अकाउंट

दानापुर मंडल @DrmDnr

धनबाद मंडल @drmdhnecr

मुगलसराय मंडल @drmmgs

समस्तीपुर मंडल @spjdivn

सोनपुर मंडल @drmseel

Posted By: Inextlive