- घायल अवस्था में उन्हें कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया

- शहर में हल्ला मचा, पूर्व विधायक ने गोली लगने से किया इंकार

Meerut : हस्तिनापुर से पूर्व बसपा विधायक के हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। महानगर में विधायक को गोली लगने की सूचना दौड़ी। उनकी पार्टी कार्यकर्ता नहीं दूसरे लोगों ने भी फोन पर पूर्व विधायक से मामले की जानकारी ली। हालांकि विधायक गोली लगने से इंकार कर रहे है, उनका तर्क है कि घर के अंदर हाथ में ग्रिल लगने से लहूलुहान हो गया था।

खून से सना हाथ

गुरुवार को हस्तिनापुर से पूर्व बसपा विधायक कंकरखेड़ा स्थित कैलाशी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। उनका हाथ खून से सना हुआ था। इसी बीच शहरभर में सूचना दौड़ गई कि विधायक को गोली लग गई। उनकी पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर उनके शुभचिंतकों ने काल कर पूर्व विधायक योगेश वर्मा से जानकारी जुटानी शुरू कर दी।

असलाह साफ करते घटना

माना जा रहा है कि योगेश वर्मा को असलाह साफ करते हुए गोली लगी है। लेकिन डॉक्टर और योगेश वर्मा इससे इनकार कर रहे है। पूर्व विधायक ने स्पष्ट कर दिया कि गोली नहीं लगी, बल्कि मकान के निर्माण कार्य के दौरान ग्रिल गिर जाने से हाथ चोटिल हो गया था, जिसका उपचार कैलाशी में कराया गया था। उन्होंने बताया कि उपचार लेने के बाद अब वापस घर लौट गए है।

Posted By: Inextlive