पृथ्वी पर रहने वाले लोग अक्सर ऊपर आसमान पर बिछी तारों की बारात को देखते हैं और चौंक जाते हैं। कई बार वह सोच में पड़ जाते हैं उन सितारों और उसके ऊपर के अनंत ब्रह्मांड को देखकर। वहीं जरा सोचिए कि क्या स्पेसवालों को कोई ऐसा मौका मिलता है ब्रह्मांड से नीचे धरती की ओर देखकर चौंकने का। जवाब है हां। यहां नीचे रहने वाले इंसानों को भी हक है अपने हाथ से बनाई कुछ ऐसी चीजों पर नाज़ करने का जो ब्रह्मांड की ऊंचाई से और भी ज्यादा खूबसूरत और अच्छे दिखाई देते हैं। आइए जानें क्या हैं धरती पर वो चीजें जिनकी तस्वीर स्पेस से लेने पर वह और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई दिए। स्पेस से लिए इनके नजारे आपको और भी ज्यादा चौंका सकते हैं।
By: Ruchi D Sharma
Updated Date: Fri, 16 Sep 2016 11:17 AM (IST)
2 . धरती के एक से बढ़कर एक नजारे रात के समय शहरों का फैलाव अविश्वसनीय रूप में बड़ा लगने लगता है। इसी क्रम में न्यूयॉर्क का मेट्रोपोलिटन एरिया करीब 8,600 स्क्वायर किमी को कवर करता है। इसी के साथ वह शहर जो रातों में भी जागते हैं, वहां की अंधेरे में जली हुईं लाइटें स्पेस से देखने पर जमीन पर बिछे हुए तारों के जैसे दिखाई पड़ते हैं। ऐसे नजारे की स्पेस से ली गई तस्वीर बेमिसाल है। कुछ इसी तरह जब अंतरिक्षयात्रियों को स्पेस से दिन की रोशनी में टोक्यो, न्यूयॉर्क, साओ पाउलो नजर नहीं आए, ये सभी शहर उनको रात के अंधेरे में एकदम साफ जगमगाते दिखे। ये शहर जगमगा रहे थे रात में यहां बिजली की रोशनी से और स्पेस से तो इनका नजारा और भी ज्यादा खूबसूरत था।
4 . गीज़ा के पिरामिड्स
आज से करीब 4,500 साल पहले बने विश्वप्रसिद्ध गीज़ा की पिरामिड्स। इनको भी स्पेस से देखा जा सकता है, लेकिन याद रखिए कि खाली आंखों से नहीं। इनको यहां से देखने के लिए आपको मैग्निफाइंग हाईपावर्ड कैमरों की जरूरत पड़ेगी। ISS की कक्षा से भी ये आपको दिखाई देंगे, लेकिन यहां से भी इनको देखने के लिए आपको लेंसेस का इस्तेमाल करना होगा।6 . स्पैनिश ग्रीन हाउसेस स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में करीब 64,000 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ क्षेत्र अलमायरा के ग्रीन हाउस के नाम से फेमस है। यहां दूर-दूर तक फैली हुई ग्रीनरी स्पेस से देखने पर अलग ही नजर आती है। इन्हीं को स्पैनिश ग्रीन हाउसेस का नाम दिया गया है।7 . थाईलैंड का 'बैंग ना एक्सप्रेस-वे' स्पेस की ऊंचाई से धरती पर नीले पानी के बड़े हिस्से को आसानी से देखा जा सकता है। अंतरिक्ष से नीचे नजर डालने पर अंतरिक्ष यात्रियों को इसपर बने पुल इस पानी के बड़े हिस्से को अलग करते नजर आते हैं। वैसे इनको अलग-अलग इनके नामों से पहचान पाना नामुमकिन होगा। ऐसे में थाईलैंड में समुद्र के ऊपर बना 'बैंग ना एक्सप्रेस-वे' पृथ्वी की करीब की कक्षा से साफ नजर आता है। Interesting Newsinextlive fromInteresting News Desk
Posted By: Ruchi D Sharma