फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह दोनों 19 फरवरी को शादी करेंगे। बीती रात मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था और आज संगीत की रात होगी।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के प्री वेडिंग फंक्शन जोरों पर चल रहे हैं। कल शाम एक शानदार मेहंदी सेरेनी के बाद, कपल आज 18 फरवरी को अपना संगीत समारोह आयोजित करेगा। फरहान और शिबानी चार साल से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों निकाह और महाराष्ट्रीयन शादी दोनों के लिए ना कह चुके हैं। लेकिन शादी से पहले उनकी प्री वेडिंग फंक्शन धूमधाम से मनाए जा रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती दिखीं मेहंदी फंक्शन में
शिबानी दांडेकर के दोस्तों ने कल, 17 फरवरी को उनके लिए एक विशेष मेहंदी पार्टी रखी थी। अब, दोस्त आज की राम एक रोमांचक संगीत समारोह के लिए तैयार है। शिबानी के दोस्तों ने गाने और डांस सीक्वेंस प्लान किए हैं। शिबानी की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती दुल्हन के संगीत में परफॉर्म करेंगी। साथ ही, सूत्रों ने हमें बताया कि फरहान अपनी लेडी लव के लिए एक स्पेशल गाना परफॉर्म करेंगे! शिबानी की बहनें, अनुषा और अपेखा, और उनके करीबी दोस्त एक्ट्रेस की शादी के फंक्शन इंज्वाॅय कर रहे हैं। इस बीच फरहान पहले ही अपने दोस्तों के साथ अपनी स्टैग पार्टी कर चुके हैं।

खास तरह से होगी शादी
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी 19 फरवरी को जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला फार्महाउस में होगी। यह जोड़ा पारंपरिक मराठी विवाह समारोह या निकाह के बजाय प्रतिज्ञा का आदान-प्रदान करेगा। यह कुछ ऐसा है जिसे युगल ने एक-दूसरे की धार्मिक पृष्ठभूमि और विश्वासों को ध्यान में रखते हुए चुना है। कपल के करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, "जो लोग फरहान और शिबानी को जानते हैं, वे इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि उन दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को अपने उपनामों से ऊपर रखा है।'

मुंबई में दी जाएगी रिसेप्शन पार्टी
शादी के बारे में सूत्र हमें बताते हैं, "वे इसे जितना हो सके बेसिक और सिंपल रखना चाहते थे। मेहमानों को शादी के लिए पेस्टल और व्हाइट जैसे आसान रंग पहनने के लिए भी कहा गया है। कोई निकाह या मराठी शादी नहीं होगी। इसके बजाय, दोनों ने अपनी प्रतिज्ञा लिखी है जिसे वे मुख्य शादी के दिन, यानी 19 फरवरी को पढ़ेंगे।" कथित तौर पर, फरहान और शिबानी द्वारा अपनी इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में एक रिसेप्शन प्लान किया है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari