आगरा। थाना बाह क्षेत्र के केंद्रपुरा में खेत पर सो रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हॉस्पिटल में एडमिट घायल किसान की हालत में पहले से सुधार बताया गया जा रहा है।

खेत पर सो रहे थे

घटना रविवार देर रात की है। बताया जाता है कि किसान जगदीश फसल की रखवाली के लिए खेत पर सो रहे थे। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उन पर धावा बोल गोली मार दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया है। घायल अवस्था मे उन्हें बाह के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रात में बाह के सीएचसी अस्पताल में किसी के भी मौजूद न होने से उचित उपचार नहीं मिला। घायल किसान को सुबह आगरा रेफर कर दिया गया। क्षेत्रीय पुलिस ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिली है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया गया है। जांच कई बिन्दुओं से की जा रही है।

Posted By: Inextlive