हाल ही न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीनस्वीप करने वाली टीम इंडिया आज वनडे में उतरी है। वनडे में भी इसका मुकाबला न्‍यूजीलैंड से ही हो रहा है। ऐसे में इस सीरीज को लेकर इंडिया की 15 सदस्‍यीय धुरंधर क्रिकेटर्स की टीम काफी एक्‍साइटेड है। अब आप जरूर सोच रहे होंगे कि आखिर इस टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल है।बतादें इसमें कुछ नए चेहरे भी हैं। आइए पढ़ें पूरी खबर...


महेंद्र सिंह धोनी: महेंद्र सिंह धोनी कप्तान की भूमिका में हैं। धोनी ने अब तक 278 मैच खेले हैं। जिनमें इनका हाईएस्ट स्कोर 183 रन का है। इन्होंने 8918 रन बनाए है। विकेट कीपर के रूप में 261 कैचों में उनके 89 स्टपिंग विकेट हैं। विराट कोहली:उप कप्तान की भूमिका में विराट कोहली हैं। बैट्समैन कोहली 171 मैचों में 7212 रन बनाया है। इनका हाईएस्ट रन स्कोर भी 183 है। रोहित शर्मा: बैट्समैन रोहित शर्मा ने अब तक 148 मैच खेले हैं। रोहित ने 5008 रन बनाए हैं। इनका हाईएस्ट स्कोर 264 रनो का है। उमेश यादव:बॉलर उमेश यादव ने अब तक 57 मैचों में 79 विकेट लिए हैं। इनका बॉलिंग फीगर 4/31 है। हार्दिक पांड्या:
इस सीरीज से डेब्यू कर रहे हार्दिक पांड्या ने अब तक 16 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इन्होंने 727 रन बनाए हैं। जिसमें इनका हाईएस्ट रन स्कोर 90 है। इन्होंने 22 विकेट लिए हैं। इनका बॉलिंग फीगर 5/61 है। अमित मिश्रा:गेंदबाज अमित मिश्रा ने 31 मैचों में 49 विकेट लिए हैं। इनका बेस्ट बॉलिंग फीगर 6/48 है। अक्षर पटेल:


आलराउंडर अक्षर पटेल ने अब तक करीब 25 मैच खेले हैं। इन्होंने 91 रन बनाए हैं। इनका हाईएस्ट 17 रनों का है। 31 विकेट लेने वाले अक्षर का बेस्ट बॉलिंग फीगर 3/39 का है। धवल कुलकर्णी:गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने अब तक 11 मैच खेले हैं। इन्होंने अब तक 18 विकेट लिए हैं। इनका बेस्ट बॉलिंग फीगर 4/34 है। मनदीप सिंह:मनदीप सिंह भी डेब्यू कर रहे हैं। 58 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले मनदीप ने 3743 रन बनाए हैं। इनका हाईएस्ट रन स्कोर 235 हैं। जयंत यादव:डेब्यू कर रहे जयंत यादव ने अब तक 42 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इन्होंने अब तक 117 विकेट लिए हैं। इनका बेस्ट बॉलिंग फीगर 7/64 है। केदार जाधव:बैट्समैन केदार जाधव ने अब तक 7 मैच खेले हैं। जिसमें 146 रन बनाए हैं। इनका हाईएस्ट स्कोर 105 रन है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Shweta Mishra