बॉलीवुड में नाम कमाना इतना आसान नहीं। कड़ी महनत के साथ बेहतरीन एक्टिंग भी जरूरी है। ऐसे कई सितारे हैं जिनकी पहली फिल्‍में तो नहीं चलीं। मगर आगे जाकर उन्‍होंने खूब नाम कमाया। जानिए किस सितारे को मिली कौन सी फिल्‍म से पहचान...


1. अमिताभ बच्चन1969 में सात हिंदुस्तानी से डेब्यू करने के बाद अमिताभ ने आनंद और परवाना जैसी कई फिल्में की। आनंद के लिए उन्हें फिल्मफेयर भी मिला। मगर ये फिल्में कुछ ज्यादा चली नहीं। फिर निर्देशक प्रकाश मेहरा ने 1973 में ज़ंजीर फिल्म बनाई। इस फिल्म ने बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों का ट्रेंड बदल दिया। और यहीं से अमिताभ का एंग्री यंग मैन का सफर शुरू हो गया। 3. अक्षय कुमार


मार्शल आर्ट ट्रेनर, असिस्टेंट फोटोग्राफर, बैकग्राउंड डांसर और मॉडल बनने के बाद 1991 में अक्षय कुमार ने अपना बॉलीवुड डेब्यु सौगंध फिल्म के साथ किया। उस साल कुछ और फिल्में करने के बाद 1992 में अब्बास मस्तान ने उनके साथ खिलाड़ी बनाई। इस फिल्म के हिट होने के बाद अक्षय को लोग खिलाड़ी के नाम से जानने लगे। खिलाड़ी सिरीज की शुरूआत यहीं से हुई। और इंडस्ट्री को एक एक्शन हीरो मिल गया। 5. आमिर खान

केतन मेहता की होली से आमिर ने एक्टिंग 1984 में चालू कर दी थी। उन्होंने कई सालों तक काफी फिल्में की जिनकी प्रशंसा क्रिटिक्स ने की। 1995 से आमिर ने साल में एक या दो फिल्में करनी शुरू की। 1996 में उनकी इकलौती फिल्म राजा हिंदुस्तानी ने उन्हें फिल्मफेयर दिलाया। इस फिल्म के बाद लोग उन्हें जानने लगे। 7. शाहिद कपूरबैकग्राउंड डांसर रह चुके शाहिद ने 2003 में फिल्म इश्क-विश्क से अभिनय करना शुरू किया। मगर 2006 में सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह ने उनके सफलता के रास्ते खोले। क्रिटिक्स ने इस फिल्म को काफी खराब रिव्यु दिए। लेकिन दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया।   9. कटरीना कैफअपनी खराब हिंदी की वजह से कटरीना को कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था। 2005 में उन्होंने राम गोपाल वर्मा की सरकार में काम किया। मगर उनकी अवाज डब की गई। 2007 में फिल्म नमस्ते लंदन में उनको विदेशी लड़की का रोल मिला। इस फिल्म से उनके करियर की असल शुरूआत हुई। Story By : Priya Barasia

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari