श‍िक्षक द‍िवस के द‍िन भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु अपने गुरु गोपीचंद को लेकर चर्चा में हैं। लोग उनकी 'आई हेट माई टीचर' नाम की फ‍िल्‍म को लेकर शॉक्‍ड हैं क्‍योंक‍ि टीचर का उनके जीवन में बड़ा योगदान है। हकीकत में देखा जाए तो खि‍लाड़‍ियों के असली टीचर उनके कोच होते हैं। उन्‍हें स्‍टार बनाने में कोच की एक अहम भूम‍िका होती है। ऐसे में आइए आज टीचर्स डे पर जानें उन 5 कोच के बारे में जिन्‍होंने खिलाडि़यों को बनाया स्‍टार....


साइना नेहवाल: कोच पुलेला गोपीचंद का नाम ऐसे ही कोच की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने अपने कई खिलाड़ियों को स्टार बनाया है। इनके बनाए स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का नाम भी है। साइना नेहवाल अब तक कई बड़े खेल पुरस्कार जीत चुकी हैं। साइना नेहवाल अब तक अपने शानदार खेल प्रदर्शन से अर्जुन पुरस्कार से लेकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार अपने खाते में शामिल कर चुकी हैं। इतना ही नहीं साइना नेहवाल को पद्म श्री पुरस्कार भी मिल चुका है। दीपा कर्माकर:
जिम्नास्टिक दीपा कर्माकर भी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। यह भी देश की स्टार प्लेयर्स में शामिल है। दीपा कर्माकर को स्टार बनाने में उनकी मेहनत के साथ ही उनके कोच बिश्वेश्वर नंदी का विशेष रोल है। कोच नंदी ने दीपा को काफी बारीकी से जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण देकर तैयार किया। शायद इसीलिए कर्माकर ओलम्पिक में फाइनल तक पहुंची। इसके अलावा कर्माकर ने प्रोदुनोवा वॉल्ट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इससे अब तक दुनिया की सिर्फ 5 जिम्नास्ट ही पूरा कर पाई हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra