आज महिलाएं देश की सुरक्षा से लेकर आत्‍म सुरक्षा तक के लिए बंदूक उठाने में पीछे नही हैं। अपराध की दुनिया में भी बड़ी संख्‍या में महिलाएं अपनी मौजूदगी जता रही हैं। हालांकि इसके पीछे उनकी वजहें अलग-अलग हैं। कोई मजबूरी में तो कोई समाज को सबक सिखाने के लिए खूंखार बन जाती है। इतना ही नहीं जुर्म की दुनिया में उनका सिक्‍का भी चल रहा है। यकीन न हो तो देश की इन 5 खूंखार महिला अपराधियों को ही देख लीजिए जिनका नाम खूंखार महिला अपराधियों के रूप में सबसे पहले लिया जाता है...


फूलन देवी: बैंडिट क्वीन व चंबल की रानी कही जाने वाली फूलन देवी का देश की खूंखार महिला अपराधियों की सूची में आता है। फूलन के अपराध की दुनिया में आने के पीछे की सबसे बड़ी वजह कम उम्र में शादी और सामूहिक बालात्कार थी। बदले की आग में फूलन ने 22 ठाकुरों को गोलियों से भून दिया था। इन्होंने हत्या, लूटपाट, अपहरण जैसे कई गंभीर मामलों को अंजाम दिया था। दो बार सांसद रहीं फूलन को 11 साल के ट्रायल के बाद उन्हें बरी कर दिया गया था। इन पर फिल्म बैंडिट क्वीन भी बनी थी। संतोकबेन सरमनभाई जडेजा:
इस लिस्ट में महिला अपराधी संतोकबेन का नाम भी शामिल है। इनके अपराध की दुनिया में आने के पीछे पति की मौत का बदला लेना एक बड़ा कारण था। 1987 में संतोकबेन ने एक गैंग बनाया। वह इस गैंग की संचालिका थीं। वह अपने विराधियों की हत्या को अंजाम देने के लिए एक लाख रुपये देती थीं। वहीं खुद इन्होंने करीब 15 हत्याएं की। इनके गैंग पर भी करीब 500 ज्यादा अपराध के मामले दर्ज हए। इन भी बनी फिल्म गॉडमदर बनी थी। बुर्ज खलीफा पर आतिश बाजी का पहली बार ट्विटर पर हुआ संजीव प्रसारण


बेला आंटी:
इस लिस्ट में पांचवां नाम खूंखार महिला अपराधी बेला आंटी का नाम आज भी शामिल है। 70 के दशक में जुर्म की दुनिया में इनकी तूती बोलती थी। मुंबई में इनका एक बड़ा गैंग बना था जो वहां के सबसे ताकतवर गैंगस्टर्स में शुमार था। शराब करोबार के साथ ही अपराध की दुनिया में इन्होंने कई बड़े मामलों को अंजाम दिया। बेला आंटी समाज में अपनी एक बड़ा वजूद दिखाने के लिए इस दुनिया की ओर मुड़ी थीं।ट्रेन में अकेले सफ़र करने वाली हर महिला को फॉलो करने चाहिए ये टिप्स

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra