साल 2016 में भारत लगभग पूरी दुनिया में छाया रहा। इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि इस साल भारत दुनिया के सबसे सशक्‍त देश अमेरिका में काफी ज्‍यादा चर्चा में रहा। वहां पर कभी भारतीय प्रधानमंत्री की कॉपी हुई तो कभी यहां की नियमावली की चर्चा हुई। ऐसे में साफ है कि इस साल भारत कई अच्छी बुरी घटनाओं की वजह से सुर्खियों में लगातार रहा। अब आप सोच रहें होगे कि वो कौन से मामले हैं तो आइए पढ़ें यह खबर...



बिना वीजा के भारत आए:
इसी साल जनवरी के महीने में ऊबर के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्युटिव ट्रैविस कलानिक भारत आए। इस दौरान सबसे खास बात यह है कि स्टार्ट-अप इंडिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह बिना उपयुक्त वीजा के यहां पहुंच गए थे। यह मामला भी काफी चर्चा में रहा। फिल्म 'दंगल' में राष्ट्रगान ने लोगों को किया कन्फ्यूज, खड़ें हो या नहीं


संस्कृत संयुक्त राष्ट्र का चार्टर:
इसी साल संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का संस्कृत में अनुवाद किया गया। संयुक्त राष्ट्र की सभी 6 आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध है। संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय संगठन सम्मेलन के खत्म होने के साथ 26 जून, 1945 को संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए गए थे। हनुमान जी की गदा से लेकर स्विस बैंक के स्टेटमेंट तक सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं ये फेक तस्वीरें



अमेरिकी संसद में डंका:

जून के महीने में अमेरिकी संसद में पीएम मोदी ने डंका बजाया। यहां पर मोदी ने विज्ञान और तकनीक, रक्षा सौदा, योग व  आतंकवाद जैसे मु्द्दो पर अपनी बात रखी थी। अमेरिकी कांग्रेस यानी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले पीएम मोदी देश के पांचवें प्रधानमंत्री हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra