बीते जमाने के मशहूर फिल्‍म स्‍टार विनोद खन्‍ना की ताजा तस्‍वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेता और सांसद विनोद खन्‍ना बीमारी के चलते काफी कमजोर हो गए हैं। उनके बेटे ने मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती विनोद खन्‍ना की एक तस्‍वीर शेयर की है। यह तस्‍वीर देख आपको यकीन नहीं होगा कि ये वही विनोद खन्‍ना है जो कभी अपनी खूबसूरत मुस्‍कान से लोगों को दिल जीता करते थे। आइए देखें उनकी कुछ पुरानी चुनिंदा तस्‍वीरें....


2. विनोद खन्ना बॉलीवुड के उन चुनिंदा एक्टर में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में विलेन का किरदार निभाया। और बाद में हीरो के रूप में पहचान बनाई।4. 1971 में आई फिल्म 'हम तुम और वो' से विनोद लीड हीरो के तौर पर दर्शकों के सामने आए। इसके बाद साल 1982 तक विनोद कई फिल्मों में बतौर हीरो नजर आए। 6. विनोद उस समय ओशो यानी रजनीश के अनुयायी बन गए थे और उनके आश्रम में जाकर बर्तन मांजने लगे थे। ओशो को विनोद पर काफी गहरा असर पड़ा। यही वजह है कि विनोद ने उस दौरान जो फिल्में साइन की थीं उसका साइनिंग एमाउंट भी वापस कर दिया था। करीब चार साल तक विनोद ओशा के आश्रम में रहे और माली का काम किया।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari