राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।


लखनऊ (पीटीआई)। राजस्थान के राज्यपाल के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह  सोमवार को फिर से भाजपा से जुड़ गए हैं। उन्होंने राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यूपी की राजधानी लखनऊ में भाजपा पार्टी कार्यालय में भाजपा का दामन थामा।स्वतंत्रदेव सिंह ने दिलाई भाजपा की सदस्यता87 वर्षीय नेता ने यूपी बीजेपी प्रमुख स्वतंत्रदेव सिंह की मौजूदगी में भगवा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कल्याण सिंह के भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के समय उनके बेटे एटा से लोकसभा सांसद राजवीर सिंह व उनके पोते वित्त राज्य मंत्री  संदीप सिंह भी पार्टी कार्यालय में मौजूद उपस्थित रहे। कलराज मिश्र राजस्थान तो आरिफ मोहम्मद खान बने केरल के गवर्नर, इन 5 राज्यों को मिले नए राज्यपालराज्यपाल का कार्यकाल 3 सितंबर को पूरा हुआ
इसके अलावा बड़ी संख्या में और भी भाजपा नेता व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में माैजूद थे। राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कल्याण सिंह का कार्यकाल 3 सितंबर को समाप्त हो गया था। ऐसे में राज्यपाल पद का कार्यकाल पूरा कर लखनऊ लौटने पर कल्याण सिंह का समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत भी किया गया।

Posted By: Shweta Mishra