वजह कुछ भी हो लेक‍िन देश में रेल हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में 12 घंटों में हुए चार रेल हादसे में अब तक करीब आधा दर्जन से अध‍िक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन उत्‍तर प्रदेश और एक हादसा उड़ीसा में हुआ है। लगातार रेल हादसे से लोग अब रेल सफर में सुरक्षा को लेकर परेशान हो रहे हैं क्‍योंक‍ि इसके पहले भी कई बड़े रेल हादसे हो चुके हैं। आइए जानें कहां और कब हुए 12 घंटे में 4 रेल हादसे और उनकी वजहें...


मेमू से जीप टकराईपहला हादसा उत्तर प्रदेश रायबरेली के अमेठी में हुआ। यहां पर बीते गुरुवार की शाम 7.19  मिनट पर लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर स्थित मठा भुसुंडा गांव के समीप हुआ। यहां मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही बारातियों से भरी जीप को लखनऊ से सुल्तानपुर जा रही मेमू से टकरा गई। जीप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। इस हादसे में करीब 5 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए। वास्कोडिगामा एक्सप्रेस
दूसरा हादसा शुक्रवार तड़के उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में हुआ है। यहां पर मानिकपुर में सुबह 4:28 में वास्कोडिगामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। जिस समय ये हादसा हुआ लोग गहरी नींद में थे। हादसे में ट्रेन के S-3 से S-11 तक के डिब्बे, 2 जनरल कोच और 2 एक्स्ट्रा कोच प्रभावित हुए हुए है। इस रेल हादसे में करीब तीन लोगों की मौत हुई और 10 से अधिक लोग घायल हुए।  इंदौर-पटना एक्सप्रेस


इसके पहले भी हाल के वर्षों में कई बड़े रेल हादसे हो चुके हैं। बीते साल नवंबर में कानपुर के पास पुखरायां में सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया था। इंदौर-पटना एक्सप्रेस (19321) के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस दर्दनाक हादसे में करीब 100 से अधिक यात्रियों की मौत हुई थी। इसके अलावा करीब 200 से अधिक यात्री घायल हुए थे।   दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेसइसके पहले मई 2016 में ही दिल्ली से फैजाबाद के लिए रवाना हुई दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस भी हादसे का शिकार हुई थी। उत्तर प्रदेश के हापुर जिले में गढ़मुक्तेश्वर और ब्रजघाट स्टेशन के बीच दिल्ली से फैजाबाद जा रही फैजाबाद एक्सप्रेस (14206) के करीब आठ डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में करीब 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।

Posted By: Shweta Mishra