हर दिन हम कुछ ना कुछ डिफ्रेंट खाने की चीजें अपनी मां से बनाने के लिए कहा करते है या बनाते है। खाने की वो तमाम चीजें जो हम खाते है वो जरूरी नहीं की मूल रूप से हमारे देश में पैदा हुई हो। आइए आज हम आपको बताते है कि आखिर कौन सा खाने का आइटम कहां से आया है।



गेहूं
गेहूं के सबसे बड़े प्रोड्यूसर चीन, भारत, अमेरिका, रूस और फ्रांस है। लेकिन इसका जन्म स्थान इराक, सीरीया, जॉर्डन और तुर्की है। यहीं वो जगह है जहां पर गेहूं उगाना शुरू किया गया था। 7,000 साल पहले से यहां पर गेहूं का उत्पादन हो रहा है।

आलू
आपको पता है भारत, चीन और रूस आलू का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है। लेकिन इसका जन्म स्थान दक्षिण अमेरिका का एंडिज है। 16 वीं सदी में जब स्पेन के सैनिको ने पेरू पर हमला कर उसपर कब्जा कर लिया था तब उन्होंने हालू को पहली बार खाया था। इसका स्वाद उनको बेहद पसंद आया जिसके बाद वो उसको यूरोप ले आए। स दिन से ही स्पेन और जर्मनी, आयरलैंड जैसे कई यूरोपीय देशों में आलू उगाया जाने लगा।

चाय
ये पेय पदार्थ चीन से आया है जो अब विश्वभर में दगाया जाने लगा है। ब्रिटिश शासन के दौरान केन्या से लेकर भारत और श्रीलंका में उगाई गई चाय को इंग्लैंड पहुंचाया जाता था। आज कई भारतीय चाय बागानों में काम करने वालों की हालत काफी दयनीय है।

केला
केला दक्षिणपूर्ण एशिया में उगाना शुरू हुआ था जो अब देश के कोने में कोने में खाया जा सकता है। आज केले को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देश करते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma