गणेश उत्सव की तैयारियों जोरों पर है। इस बार यह पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में काफी धूम मचती है। यही नहीं पंडालों में गणपति बप्पा के गाने भी खूब बजते हैं। आइए आपको बताते हैं गणेश उत्सव के लिए बाॅलीवुड के पांच सुपरहिट गाने कौन से हैं।

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। गणेश उत्सव के आते ही सभी के भीतर खुशी और उत्साह बढ़ता जाता है। बॉलीवुड में हमेशा हर मूड और मौके के लिए एक गाना होता है। ऐसे कई गीत हैं जो भगवान गणेश को समर्पित किए गए हैं जो उत्सव में चार चांद लगाते हैं। शाहरुख खान, सलमान खान और रितिक रोशन जैसे बी-टाउन सितारों ने अपनी फिल्मों में गणेश चतुर्थी मनाते हुए कई फेमस गाने दिए हैं। आइए नजर डालते हैं इन पर।

देवा श्री गणेशा - अग्निपथ
रितिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' में भगवान श्री गणेश को लेकर एक गाना काफी पाॅपुलर हुआ था। इस गाने के बोल हैं 'देवा श्री गणेशा', देशभर में कहीं भी गणेश उत्सव मनाया जा रहा हो। वहां यह गाना न बजे, ऐसा नहीं होता। इस बार जग आप अपने गणपति को घर लाएं तो गणपति बप्पा का यह साॅन्ग जरूर बजाएं।

मोरया रे - डाॅन
शाहरुख खान की फिल्म 'डाॅन' में भी गणपति उत्सव की धूम दिखाई गई थी। इस फिल्म में 'मोरया रे' गाना काफी प्रचलित हुआ था। इस गाने पर भक्त जमकर झूमते हैं। इस गाने को शंकर महादेवन ने गाया है और इसे फैंस ने खूब पसंद किया।

जलवा - वांटेड
गणेश उत्सव पर भक्तों से डांस करवाने में सलमान खान भी पीछे नहीं रहे। सलमान ने अपनी फिल्म 'वांटेड' में गणपति पर 'जलवा' नाम से गाना बनाया जो खूब पसंद किया जाता है। इस बार गणेशोत्सव में जलवा गाने की खूब धूम रहने वाली है। इस गाने को वाजिद खान ने गाया था।

बप्पा - बैंजो
रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'बैंजो' में बप्पा गाना काफी लोकप्रिय है। इसे विशाल ददलानी ने गाया था। गाने के बोल ऐसे हैं जिसे सुनते ही आपके पैर खुद थिरकने लगेंगे। गणेश उत्सव पर बप्पा गाना भी खूब बजता है।

आया आया बप्पा मोरया - एबीसीडी
डांस पर बेस्ड फिल्म 'एबीसीडी' में भी गणपति बप्पा पर एक फेमस गाना है। गाने के बोल हैं 'आया आया बप्पा मोरया', इसे हार्ड कौर ने गाया है। खासतौर से डांस के दीवानों को यह गाना काफी पसंद आता है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari