- एक लाख से अधिक की आबादी को ओवरलोडिंग से होने वाली पॉवर क्राइसिस से मिला छुटकारा

KANPUR: सर्वोदय नगर और नवीन नगर सबस्टेशन से जुड़े एक लाख से अधिक लोगों को ओवरलोडिंग के कारण अब पॉवर क्राइसिस से नहीं जूझना पड़ेगा। संडे को नमक फैक्ट्री सबस्टेशन चालू हो गया। इसके साथ ही फिलहाल सर्वोदय नगर और नवीन नगर सबस्टेशन से जुड़े रोशन नगर, हितकारी नगर, सब्जी मंडी, शिवपुरी आदि मोहल्लों को अब नमक फैक्ट्री सबस्टेशन जोड़ दिया गया।

12 ट्रांसफार्मर जोड़े गए

सर्वोदय नगर और नवीन नगर 20-20 एमवीए क्षमता के सबस्टेशन हैं। बावजूद इसके ओवरलोडिंग का शिकार हैं। ओवरलोडिंग की वजह गर्मी व ठंड में पॉवर की डिमांड बढ़ते ही लोकल बिजली कटौती शुरू हो जाती है। ओवरलोडिंग के कारण फाल्ट, ब्रेकडाउन की लाइन लगे रहने से लोगों को पॉवर क्राइसिस का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के हल के लिए नमक फैक्ट्री चौराहा पर केस्को ने नया सबस्टेशन बनाया है। सबस्टेशन में 10 एमवीए का पॉवर ट्रांसफॉर्मर, ब्रेकर आदि काम हो चुके हैं। इस सबस्टेशन से ओवरलोड सर्वोदय नगर के पी ब्लाक फीडर से जुड़े रोशन नगर, शिवपुरी, हितकारी नगर, कृष्णापुरी आदि मोहल्ले रोशन होंगे। इसके अलावा नवीन नगर सबस्टेशन के 188 बी व सी फीडर के रावतपुर गांव, एम ब्लाक काकादेव, आदर्श नगर, रामलला स्कूल, शिक्षक नगर आदि मोहल्लों को भी नमक फैक्ट्री सबस्टेशन से पॉवर सप्लाई मिलेगी। केस्को अफसर आरडी पांडेय ने नमक फैक्ट्री सबस्टेशन चालू हो गया। फिलहाल नमक फैक्ट्री सबस्टेशन से रोशन नगर, हितकारी नगर आदि मोहल्लों के 12 ट्रांसफार्मर जोड़े गए हैं।

Posted By: Inextlive