अक्‍सर ही लोगों को जब ये कहा जाता है कि आपको एक जगह ऑफिस में बैठकर पूरे दिन काम करना होगा तो वे परेशान हो उठते हैं। ऐसे में अगर आप भी उन लोगों में जो सुबह 9 से शाम 6 वाले नौकरी वाली ऑफिस टाइमिंग नहीं पसंद करते हैं तो परेशान न हो। आज के दौर में कई ऐसी नौकरियां हैं जो आपका काम के साथ मन भी बहलाएंगी। इन नौकरियों के साथ आपको दुनिया घूमने का मौका भी मिलेगा। ऐसे में आइए जानें उन नौकरियों के बारे में जिनसे मिलेगा विश्व-भ्रमण का मौका...


चीन में अंग्रेजी टीचर:अगर आपको अच्दी अंग्रेजी आती है तो आप चीन जा सकते हैं। जी हां वहां अंग्रेजी के टीचर बनकर एक अच्छी सैलरी का लाभ उठाएंगे। शुरूआती दौर में छ महीनें में 2,500 डॉलर आसानी से कमाएंगे। इसके साथ ही वहां पर रहने की व्यवस्था भी फ्री होगी। चीन में अंग्रेजी के टीचर की सख्त जरूरत है। इसके लिए कोई उच्च्ा डिग्री की भी जरूरत नही है।दुनिया की फोटोग्राफी:अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है तो आप इसमें भी नौकरी कर सकते हैं। एक स्वतंत्र फोटोग्राफर के रूप में बड़े बड़े त्योहारो या आयोजनों पर दुनिया के किसी कोने में आपको जाने का मौका मिलेगा। इससे आपको हर नई जगह घूमने का मौका भी आसानी से मिलेगा। इतना ही नहीं इसमें हर दिन वेतर के रूप में करीब 300 डॉलर प्रतिदिन के खर्च के साथ मिलेगा।
समुद्र में कला बेचना:


शायद आप यह पढ़कर शॉक्ड हो जाएंगे कि समुद्र में कला बेचनी की नौकरी कैसी होगी, लेकिन यह भी एक नौकरी है। समुद्र में कई ऐसे अस्थाई गांव हैं। जहां पर जहाजों के सहारे कला आदि से जुड़ी खूबसूरत चीजें बेची जाती हैं। इसके लिए पूरी भर्ती प्रकिया अपनाई जाती है। इस नौकरी के लिए बस कॉलेज से पब्िलक स्पीकिंग स्किल्स की डिग्री होनी चाहिए।विदेशों में कंडक्टर:ट्रेन की यात्रा के दौरान आप ट्रैफिक जाम में नहीं फंस सकते हैं। इससे दुनिया के कई देशों में ट्रेनों में कंडक्टर बनकर यात्रा की जा सकती है। एब्रॉड में इसके कई सारे ऑप्शन खुले हैं। सबसे खास बात तो यह है कि एमट्रैक और संघ प्रशांत में अब इनकी भर्ती भी हो रही है। जिनमें कंडक्टर बनने पर 85,000 डॉलर एक वर्ष के हिसाब से मिलेंगे।दुनिया की खुदाई:अगर आपके पास जूलॉजी की डिग्री है तो आप दुनिया को खोद सकते हैं। यानी की आप दुनिया भर में कहीं खुदाई या खोज कर सकते हैं। इससे लोगों के सामने नई नई चीजे आएंगी। इस दौरान भी आसानी से विश्व भ्रमण का मौका लोगों के पास रहता है। भूवैज्ञानिकों पर आज काफी पैसा खर्च किया जाता है। इसमें में भी करीब 98,000 डॉलर तक सैलरी मिलती है।inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Shweta Mishra