दुनिया भर में COVID-19 के मामले बढ़कर 79 लाख के पास पहुंचा, मरने वालों की संख्या 4.32 लाख के पार
वाशिंगटन (आईएएनएस)। यूनिवर्सिटी के सेंटर फाॅर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को कोविड-19 से दुनिया भर में अब तक 7,893,700 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण से 432,922 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से संक्रमण और इससे हुई मौतों के मामले में अमेरिका दुनिया में पहले नंबर पर है। यहां अब तक 2,093,508 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 115,732 लोगों की मौत हो चुकी है।
संक्रमण के मामले में ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे नंबर परदेश | कोविड-19 से संक्रमण की संख्या |
ब्राजील | 867624 |
रूस | 528267 |
भारत | 320922 |
यूके | 297342 |
स्पेन | 243928 |
इटली | 236989 |
पेरू | 229736 |
फ्रांस | 194153 |
जर्मनी | 187518 |
ईरान | 187427 |
तुर्की | 178239 |
चिलि | 174293 |
मेक्सिको | 146837 |
पाकिस्तान | 139230 |
सऊदी अरब | 127541 |
कनाडा | 100043 |
कोरोना वायरस से संक्रमण से हुई मौत के मामले में यूके को पीछे छोड़कर ब्राजील दूसरे नंबर पर पहंंच गया है। यहां संक्रमण से मरने वालों की संख्या 43,332 पहंंच गई है। तीसरे नंबर पर यूके जहां कोविड-19 संक्रमण से 41,783 लोगों की मौत हो चुकी है। चौथे नंबर पर इटली है जहां 34,345 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मर चुके हैं। पांचवें नंबर पर फ्रांस है जहां कोविड-19 के संक्रमण से 29,410 लोगों की मौत हो चुकी है। छठे नंबर पर स्पेन है जहां 27,136 और मेक्सिको जहां 17,141 लोगों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो चुकी है।