दुनिया में COVID-19 से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 83 लाख के पार, Coronavirus संक्रमण से वर्ल्ड में 448,000 लोगों की मौत
वाशिंगटन (आईएएनएस)। यूनिवर्सिटी के सेंटर फाॅर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, बहस्पतिवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 8,329,221 पहुंच गया जबकि इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 448,474 हो गई है। सीएसएसई के मुताबिक, 2,162,851 लोगों के कोविड-19 मरीजों और संक्रमण से 117,713 मौतों के साथ अमेरिका कोरोना वायरस से दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित और मौतों वाला देश बना हुआ है।अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में
सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से हुई मातों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां 46,510 मरीजों की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर यूके है जहां 42,238 मरीजों की मौत हुई है। चौथे नंबर पर इटली जहां 34,448 मौतें, पांचवें नंबर पर फ्रांस जहां 29,578 मौतें, सातवें नंबर पर स्पेन जहां 27,136 मौतें, आठवें नंबर पर मेक्सिको जहां 19,080 मौतें और नवें नंबर पर भारत है जहां 11,903 मरीजों की मौत हो चुकी है।
देश | कोविड-19 से संक्रमण |
अमेरिका | 2162851 |
ब्राजील | 955377 |
रूस | 552549 |
भारत | 354065 |
यूके | 300717 |
स्पेन | 244683 |
पेरू | 240908 |
इटली | 237828 |
चिली | 220628 |
ईरान | 195051 |
फ्रांस | 194805 |
जर्मनी | 188604 |
तुर्की | 182727 |
मेक्सिको | 159793 |
पाकिस्तान | 154760 |
सऊदी अरब | 141234 |
कनाडा | 101491 |