कभी कभी लगता है ना कि रोहित शेट्टी की गोलमाल सिरीज़ कभी खत्म न होगी गॉडजिला देख के भी हर बार वही लगता है वही कहानी फिर एक बार बस इस बार सत्रह अतरंगी प्राणी और हैं।


रेटिंग : 3 स्टारसमीक्षा :वैसे तो कहने के लिए इस फ़िल्म में कुछ भी नया नही है, वही सेम तरीके के कैरेक्टर, सेम प्लाट और एक ही जैसे प्रॉब्लम। इसलिए इन सब चीजों की बात करना ही व्यर्थ है। इस फ्रेंचाइज़ को लोग करैक्टर या स्टोरी के लिए नहीं देखने जाते।

 

क्या आया पसंद :फ़िल्म के वीएफएक्स बहुत बढ़िया हैं। फ़िल्म एक विसुअल मास्टरपीस है। बहुत ही बढ़िया तरीके से फ़िल्म को विसुअली माउंट किया गया है यही इस फ़िल्म का हाई पॉइंट है। फ़िल्म की एक्शन कोरियोग्राफी और सिनेमाटोग्राफी बढ़िया है।क्या है प्रॉब्लम :इंसानी एहसासों की कमी है, आप किसी भी किरदार में खुद को इनवेस्टेड महसूस नहीं कर पाते। फ़िल्म का साउंड डिज़ाइन कान से खून निकाल देता है और भयंकर सर दर्द देता है। कुल मिलाकर ठीक ठाक सी ही है ये वाली गॉडजिला। टेक्निकली ठीक और इमोशनली वीक।
Review by : Yohaann Bhaargava

Posted By: Molly Seth