पश्चिम अफ्रीका के नजदीक गिनी की खाड़ी में बेनिन तट के निकट से तेल से लदा एक वाणिज्य पोत 'मरीन एक्सप्रेस' लापता हो गया है। इसके चालक दल में 22 भारतीय भी शामिल हैं। यह इलाका दस्यु प्रभावित माना जाता है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को बताया कि जहाज की तलाश के लिए सरकार लगातार नाईजीरिया और बेनिन के अधिकारियों के साथ संपर्क में है।


समुद्री डकैतों की हो सकती है करतूतसुषमा स्वराज ने ट्वीट कर सरकार द्वारा स्थापित हेल्पलाइन नंबर (+234-9070343860) भी बताया। वहीं, जहाजरानी महानिदेशालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह समुद्री डकैती का मामला हो सकता है। जहाज से सभी तरह के संपर्क टूट चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी तरह की फिरौती की मांग नहीं की गई है। यह जहाज मुंबई स्थित 'एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट' का है।फिरौती के बाद रिहा हुआ था एमटी बैरेटमालूम हो कि एक महीने से भी कम समय में यह इस तरह की दूसरी घटना है। इसी महीने बेनिन तट के नजदीक ही एक अन्य जहाज 'एमटी बैरेट' भी लापता हो गया था। बाद में पता चला कि उसे हाईजैक कर लिया गया है। इस जहाज में भी चालक दल के 22 सदस्य थे और ज्यादातर भारतीय थे। कथित तौर पर फिरौती दिए जाने पर उन्हें रिहा कर दिया गया था।

Posted By: Satyendra Kumar Singh