Aishwarya Rai Birthdaty: ब्लू आंखों और जबरदस्त खूबसूरती के बल पर लाखों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय आज 47 साल की हो गई हैं। इस खास दिन पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी विशेज मिल रही हैं। आइए इस स्पेशल डे पर पूर्व मिस वर्ल्ड की लाइफ से जुड़ी खास बातें...

मुंबई (मिडडे)। बाॅलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। लाखों दिलों पर राज करने वाली ऐश्वर्या को आज सुबह से बर्थडे विशेज मिल रही हैं। एक्ट्रेस ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद ऐश्वर्या राय साल 1997 में फिल्म 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की थी। लोग उन्हें अक्सर 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' के रूप में भी पुकारते हैं। ऐश्वर्या राय ने देवदास की पारो से लेकर हम दिल दे चुके की नंदिनी व मोहब्बतें की मेघा तक के किरदार में अपने अभिनय कौशल से पर्दे पर राज किया है।

View this post on Instagram ✨🥰Always 💝✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on Feb 4, 2020 at 12:35pm PST


ऐश्वर्या ने हाॅलीवुड में बनाई अपनी पहचान
ऐश्वर्या राय की फिल्मी जर्नी सिर्फ बाॅलीवुड तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने हाॅलीवुड में भी कदम रखा और अपने अभिनय के बल पर यहां भी पहचान बनाई। 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस', 'प्रोवोक्ड' जैसी फिल्में चर्चा में रहीं। ऐश्वर्या ने अपनी ब्लू आंखो वाली ब्यूटी के साथ स्क्रीन और रेड कारपेट को हमेशा अटै्रक्ट बनाया। वह 2003 में कान फिल्म समारोह में जूरी सदस्य बनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं।

View this post on Instagram 🥰❤️✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on Feb 14, 2020 at 10:52am PST


2007 में अभिषेक बच्चन से की थी शादी
एक्ट्रेस ऐश्वर्या एक मां, पत्नी और बहू के रूप में भी अपनी खास भूमिका निभा रही हैं। ऐश्वर्या ने साल 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की थी। शादी के चार साल बाद उन्हें एक बेटी हुई। ऐश्वर्या राय अपनी बेटी अराध्या का काफी ख्याल रखती हैं। इसके अलवा ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। ऐश्वर्या को इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर भी काफी बर्थडे विशेज मिल रही हैं।

Posted By: Shweta Mishra