भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं। यह पहली बार होगा जब माही अपने घर पर जन्मदिन मना रहे होंगे। इसकी वजह है कि माही पिछले एक साल से क्रिकेट से दूर हैं। इन 12 महीनों में धोनी ने क्या-क्या किया। इसकी गवाह हैं उनकी ये 10 तस्वीरें।

कानपुर। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल जुलाई में वर्ल्डकप में खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्डकप सेमीफाइनल में मिली हार के बाद धोनी टीम इंडिया की जर्सी में नहीं दिखे। एक साल से वह क्या कर रहे हैं, इसको लेकर हर फैंस के मन में सवाल है। हालांकि पिछले 12 महीने धोनी ने कैसे काटे, इसकी तस्वीरें सामने आई थी। आप भी एक-एक तस्वीर और वीडियो देखकर जानें माही की निजी जिंदगी के बारे में।

धोनी क्रिकेट से फुर्सत मिलते ही अपना पूरा वक्त फैमिली और दोस्तों के साथ बिता रहे। तीन महीने पहले धोनी ने अपने दोस्त को घर पर बर्थडे पार्टी दी थी जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी। ये सभी तस्वीरें एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की गई थी। इन तस्वीरों में आप देखेंगे कि माही अपने दोस्त को केक कटवा रहे हैं। इसके अलावा पार्टी इंज्वाॅय करते हुए भी माही की फोटोज इसमें शामिल हैं।

View this post on Instagram Good Vibes Only 😎🤘🏻 🐕 @mahi7781

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant) on Oct 24, 2019 at 10:51pm PDT

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह टीम इंडिया के अगले विकेटकीपर के रूप में देखा रहा है। पंत समय-समय पर अपने सीनियर से टिप्स भी लेते दिखाई देते हैं। इस क्रम में पंत ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं थी जिसमें वह पूर्व कप्तान के साथ उनके रांची स्थित फार्म हाउस में समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीरें रांची में धोनी के फार्म हाउस की हैं जहां ये दोनों पेट्स के साथ दिखाई दे रहे हैं। पंत ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था- गुड वाइब्स!

View this post on Instagram A little help always goes a long way specially when u realise it&यs a big vehicle

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on Oct 24, 2019 at 3:02am PDT


माही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह घर पर गाड़ी की सफाई करते दिख रहे हैं, इस काम में उनकी बेटी जीवा भी मदद कर रही हैं। धोनी पानी और साबुन से गाड़ी की धुलाई कर रहे थे, वहीं बगल में खड़ी नन्हीं जीवा भी हाथ में सफाई का कपड़ा लेकर गाड़ी धो रही हैं। यह वीडियो काफी मजेदार है इसे लाखों लोगों ने देखा था।

Look who's here 😍 pic.twitter.com/whS24IK4Ir

— BCCI (@BCCI) October 22, 2019
पिछले साल अक्टूबर में भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को पारी और 202 रन से जीत मिली थी। इस जीत के साथ विराट सेना ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से कब्जा कर लिया था। आखिरी मुकाबला धोनी के घर रांची में खेला गया, ऐसे में फैंस अपने हीरो एमएस धोनी की एक झलक पाने के लिए काफी बेताब थे। मैच के दौरान तो माही स्टेडियम में नहीं आए मगर मैच खत्म होने के बाद धोनी ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में इंट्री जरूर ली थी। जिसकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी।

View this post on Instagram Baby shark !!!

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on Sep 11, 2019 at 8:25am PDT


इन तस्वीरों में आप देखेंगे कि धोनी अपनी बेटी के साथ पूल में काफी मस्ती कर रहे। इनके साथ हार्दिक पांड्या भी हैं। ये सभी फोटोज जीवा सिंह धोनी के अफिशल इंस्टाग्राम से पोस्ट की गई। तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, 'बेबी शाॅर्क' दरअसल जीवा इसमें शाॅर्क की तरह बनी हुई है और पापा एमएस धोनी के साथ मस्ती कर रही।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari