30 जुलाई 1973 को पंजाब के मोगा में जन्में सोनू सूद मॉडल से अभिनेता बने। सोनू ने ना सिर्फ हिन्दी बल्कि तेलुगू कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी एक्टिंग की है। खास बात ये है कि वे ना केवल हीरो बल्कि विलेन कॉमेडियन और करैक्टर रोल्स में भी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।

कानपुर। सोनू सूद अपनी फिटनेस के लिए खसे फेमस हैं, पर का लोग जानते होंगे कि वे मिस्टर इंडिया कांटेस्ट में भी पार्ट ले चुके हैं। वो कई फेमस ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी करते रहे हैं। इस वर्सेटाइल एक्टर के जन्मदिन पर जानते हैं उन 5 फिल्मों के बारे में जिनमें वे बतौर विलेन आये और छा गए।
दबंग: साल के अंत तक सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म रिलीज हो जायेगी। इसके पहले पार्ट में सोनू सूद ने विलेन का रोल प्ले किया था जिसका नाम था छेदी सिंह और उनके इस करेक्टर में जो पावर नजर आया था उसकी मिसाल आज तक दी जाती है। फिल्म में उनका डायलॉग कानून के हाथ और छेदी सिंह की लात, दोनों बहुत लंबे हैं, को लोग अब तक भूल नहीं पाये हैं।
सिंह इज किंग: इसी तरह फिल्म सिंह इज किंग के खतरनाक पर मजबूर विलेन लखन लक्की सिंह को कोई कैसे भूल सकता है। फिल्म में सोनू के कॉमेडी करने के टैलेंट ने भी अपना गहरा असर छोड़ा था।


आर राजकुमार: इस फिल्म में वे हार्ड कोर विलेन शिवराज गुज्जर बने थे जो अपने जुनून में किसी भी हद तक जा सकता था। आर राजकुमार में उनके साथ मेन लीड में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नजर आये थे।
इंटरटेनमेंट: खास बात ये है कि फिल्म इंटरटेनमेंट में उनके साथ साउथ और बॉलीवुड में अपनी धाक जमा चुके प्रकाशराज भी थे, इसके बावजूद सोनू ने अपनी छाप छोड़ी बल्कि फनी स्टाइल में बोले गए उनके डायलॉग्स ने खूब रंग भी जमाया। उनके करेक्टर अर्जुन का ऐसा ही एक संवाद था गॉड समझता था मैं आपको पर आप तो गॉडजिला निकले।

सिम्बा:
सोनू सूद की बतौर विलेन लेटेस्ट रिलीज थी रणवीर सिंह के साथ सिम्बा, जिसमें वो ध्रुव रानाडे नाम के एक ऐसे खलनायक हैं जो बिलकुल लाउड नहीं है पर उसका शांत चेहरा और ठंडी आवाज किसी की रीढ़ में सिहरन पैदा कर सकती थी।

Posted By: Molly Seth