भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी के ऊपर उनकी पत्‍नी हसीन जहां ने कई आरोप लगाए हैं। शमी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई। वैसे शमी को तो सब जानते हैं मगर उनकी पत्‍नी हसीन के बारे में ये बातें शायद ही किसी को पता हों।


क्या-क्या आरोप लगेबेगम हसीन के आरोपों से क्रिकेटर मोहम्मद शमी बुरी तरह से घिर चुके हैं। उनकी बेगम ने उन पर पाकिस्तान की एक महिला से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने और डॉमेस्टिक वॉयलेंस के आरोप लगाए हैं। साथ ही, व्हाट्सएप के स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए हैं। शमी के इस खुलासे से मुरादाबाद में उनके जानने वाले हक्के-बक्के रह गए। इतना ही नहीं शमी को बीसीसीआई ने भी जोर का झटका दे दिया हैं। उनका नाम सेंट्रल कांट्रैक्ट लिस्ट से हटा दिया गया है। इस फैसले का शमी की एक खिलाड़ी के रूप में योग्यता से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि यह वर्तमान परिस्थितियों में बचाव के लिए लिया गया है।


3. खबरों की मानें तो मोहम्मद शमी हसीन जहां के पहले पति नहीं हैं। हसीन की यह दूसरी शादी थी। हालांकि उनकी पहली शादी किससे हुई और कैसे टूटी। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। शमी और हसीन की मुलाकात 2012 में एक आईपीएल मैच के दौरान हुई थी। उस वक्त हसीन जहां चियर लीडर हुआ करती थीं। शमी की नजर उन पर पड़ी और वह उन्हें दिल दे बैठे। करीब 2 साल तक दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे और 2014 में उन्होंने शादी कर ली।

अवैध संबंधों से लेकर मर्डर तक, जब इन 8 भारतीय क्रिकेटरों पर लगे सनसनीखेज आरोप4. हसीन जहां इससे पहले एक और विवाद में फंस चुकी हैं। हसीन का दावा था कि वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की क्लोज फ्रेंड हैं। हालांकि साक्षी ने इस बात की पुष्टि कभी नहीं की। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य खिलाड़ी गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे और अश्विन की पत्नियों के साथ हसीन जहां की लड़ाई भी सामने आई थी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari