आपने अब तक मुर्दा इंसानों को तो दफनाते देखा होगा। उनकी शवयात्रा भी निकलते देखी होगी लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां जिंदा इंसान दफनाए जाते हैं। उनकी शवयात्रा भी निकलती है। अब आप जरूर सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी जगह है। जहां यह अनोखा रिवाज निभाया जाता है तो आइए जानें इस अनोखे रिवाज के बारे में...

बूजी फेस्िटवल
जी हां क्यूबा गणतंत्र कैरिबियाई सागर में स्थित एक देश है। यहां पर कई अनोखे रीति रिवाज निभाए जाते हैं। यहां पर सबसे बड़ा चौकाने वाला रिवाज जिंदा इंसान को दफनाने वाला है। जिसे बूजी फेस्िटवल कहा जाता है। इस रिवाज के अंतर्गत एक जीवित इंसान को एक कांच के ताबूत में बंद किया जाता है। इस दौरान एक विधवा औरत भी इसमें शामिल की जाती है जो उसके मरने के नाम पर पर फूट-फूट कर रोती है। इसके साथ ही लोग उस जिंदा इंसान वाले ताबूत को लेकर शवयात्रा निकालते हैं। इस दौरान लोग शराब पीने के साथ नाचते गाते चलते हैं।
बड़ा त्योहार
इतना ही नहीं शवयात्रा में शामिल लोगों का काफिला उस जीवित व्यक्ति को एक कब्र तक ले जाता है। उसके बाद उसे वहां दफना दिया जाता है। कहते हैं कि यह यहां का काफी पुराना रिवाज है। इसकी शुरुआत करीब 30साल पहले यहां 1985 में हुई थी। यह त्योहार तब से लेकर आज तक मनाया जाता है। बूजी फेस्टिवल इस देश के सभी बड़े त्योहारों में से एक है। यह काफी धूमधाम से मनाया जाता है।p>


यह भी पढ़ें: कैंची नहीं 10 सालों से जलती मोमबत्ती से स्टाइलिश बाल काट रहा है यह नाई...

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra