बॉलीवुड सुपरस्‍टार हमेशा फिट और हेल्‍दी नजर आते हैं। छरहरा दिखने के लिये स्‍टार्स जिम में घंटो पसीना बहाते हैं। हम आप को बॉलीवुड के उन स्‍टार्स से मिलवाने जा रहे हैं जो उम्र के इस पडा़व पर भी खुद को फिट रखते हैं।

1- प्रियंका चोपड़ा
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा अपनी टोंड बॉडी के फिक्रमंद रहती है। प्रियंका अपनी फिटनेस का खास खयाल रखती हैं। प्रियंका शुरुआत से ही अपनी ब्यूटी और फिटनेस को लेकर कॉन्सियस रहती हैं। वो योगा भी करती हैं। प्रियंका खूब पानी पीती हैं।

3- दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण स्पोर्टस मैन प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। वो अपने शरीर को शेप में रखने के लिये जमकर वर्कआउट करती हैं। वो शरीर को फिट रखने के लिये फुटबॉल तो खेलती ही हैं इसके अलावा को कार्डियो की भी एक्सासाइज करती हैं। वो हर दो तीन घंटे में कुछ ना कुछ खाती रहती हैं।

5- कटरीना कैफ
कटरीना कैफ अपनी हॉट बॉडी के लिये जानी जाती हैं। कटरीना अपनी सेहत के साथ कोई खिलवाड़ नहीं करती हैं। कटरीना अपनी बॉडी को शेप में रखने के लिये जिम में घंटो पसीना बहाती हैं। कटरीना नाश्ते में फिश और सब्जियां खाती हैं। लंच में उन्हें अंडा खाना पसंद है। डिनर में वो सूप पीती हैं। इस दौरान वो फल और जूस भी लेती हैं। उन्हें योगा करना भी पसंद हैं।

7- जैक्लीन फर्नांडिस
बॉलीवुड डीवा जैक्लीन फर्नांडिस अपनी सेहत का खास ध्यान रखती हैं। जैक्लीन मिस श्रीलंका और मिस यूनीवर्स की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं। जैक्लीन खुद को फिट रखने के लिये जिम में बहुत पसीना बहाती हैं। वो बॉडी को शेप में रखने के लिये डॉन्स, स्वीमिंग और मेडिटेशन करती हैं। जैक्लीन को कुकिंग करने का शौक है। वो अक्सर खाना बनाती हैं।

9- अनुष्का शर्मा
अनुष्का अक्सर फिल्मों में बिकिनी अवतार में नजर आती हैं। अपनी बॉडी को फिट रखने के लिये वो टफ वर्कआउट करती हैं। अनुष्का को योगा करना पसंद है। अनुष्का खुद को सेहतमंद रखने के लिये डॉन्स भी करती हैं। अनुष्का नाश्ते में 2 अंडे खाती हैं। उन्हें फ्रूट जूस पसंद है। नारियल पानी के साथ दाल और चपाती खाने का भी शौक है।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra