अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिटंन इन द‍िनों काफी चर्चा में है। इन द‍िनों वह अपने तीन द‍िवसीय दौरे के तहत भारत आई हैं। ऐसे में कल वह मध्‍यप्रदेश के होशांग शाह के मकबरे की सीढ़ियां उतरते समय एक नहीं बल्‍क‍ि दो बार फ‍िसल गईं। इस दौरान साथ वालों ने उन्‍हें बचाया। हालां‍क‍ि इसके बाद उन्‍होंने अपनी सैंड‍िल न‍िकाल दीं। ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे क‍ि आख‍िर यह भारत क्‍यों आई हैं तो यहां पढ़ें उनकी भारत यात्रा के बारे में...


हिलेरी 11 मार्च को आई हैं भारतअमेरिका की पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिटंन तीन दिवसीय निजी भारत यात्रा पर आई हैं। हिलेरी 11 मार्च को रात 8 बजे इंदौर पहुंचीं। यहां से 8.25 बजे सड़क मार्ग से वे महेश्वर के लिए रवाना हुई और 10.23 बजे वहां पहुंचीं। 12 मार्च को मांडू का भ्रमण कियापूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिटंन को ऐतिहासिक यादगार बनाने के लिए महेश्वर एवं मांडू जैसे स्थलों को भ्रमण करने का कार्यक्रम भी रखा गया था। ऐसे में पहले से तय कार्यक्रम के तहत हिलेरी क्लिंटन ने कल 12 मार्च को मांडू का भ्रमण किया। हैंडसम लुक के लिए लाखों खर्च कर देते हैं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, उन्हें बाय कहने से पहले जानें उनकी ये 5 बातें

Posted By: Shweta Mishra